Fri Sep 11, 2026 | Updated 05:49 PM IST

लाल किले के आसपास घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगहें, परिवार के साथ वीकेंड पर जाएं

लाल किले में एंट्री के लिए आपको टिकट लेना होता है। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से उपलब्ध होती है। लाल किला घूमने के बाद आप इसके आसपास स्थित जगहों पर घूमकर जरूर आएं।
Updated:- 2024-09-19, 15:32 IST
image

लाल किला घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। परिवार के साथ लोग यहां इसलिए आते हैं, क्योंकि यह जगह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए ही बेस्ट है। इसके अंदर कई आकर्षक स्थलों जैसे दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, रंग महल और मोती मस्जिद का दौरा किया जा सकता है। यहां मुगलकालीन संस्कृति और वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है।

यहां केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। लेकिन लाल किला घूमने के बाद लोगों को समझ नहीं आता कि वह और कहां घूमने जाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लाल किले के पास स्थित कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

जैन लाल मंदिर

jain lal mandir

यह दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित एक प्राचीन और प्रसिद्ध जैन मंदिर है। मंदिर का निर्माण 1656 में हुआ था। यह लाल रंग की नजर आती है, क्योंकि इसे लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। यहां आकर आप जैन धर्म की धार्मिक और आध्यात्मिक धरोहर का अनुभव कर सकते हैं। जैन लाल मंदिर लाल किले से केवल 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। आप लाल किले से पैदल कुछ ही मिनटों में इस मंदिर तक पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए नहीं जाना होगा दिल्ली से बाहर, जानें लोकेशन-टाइम से लेकर सब कुछ

गुरुद्वारा सीस गंज साहिब

gurudwara

यह दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। गुरुद्वारा सीस गंज साहिब सिख धर्म की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक माना जाता है। यह गुरुद्वारा अपने शांत और आध्यात्मिक वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां लंगर सेवा भी दी जाती है। लाल किले से आप यहां पैदल आ सकते हैं। लाल किला घूमने के बाद आप यहां दर्शन करें और लंगर सेवा का आनंद लें। दिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • कैसे पहुंचे- गुरुद्वारा सीस गंज साहिब लाल किले से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप पैदल 15-20 मिनट में यहां पहुंच सकते हैं

की झलक प्रस्तुत करते हैं।

इसे भी पढ़ें- वेडिंग एनिवर्सरी पर मात्र 10 हजार में दिल्ली से कहां जा सकते हैं, जानें

चांदनी चौक मार्केट

chandani-chowk

चांदनी चौक अपने पुराने बाजार, पारंपरिक खाने और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। लाल किले में घंटो समय बिताने के बाद आप यहां कुछ खाने आ सकते हैं। यहां आप शॉपिंग भी कर सकते हैं। परिवार के साथ लोग चांदनी चौक बाजार इसलिए आते हैं क्योंकि यह एक ऐसी जगह है जहां सभी उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ है। आप लाल किले से यहां पैदल भी आ सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik,wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।