Odisha Hidden Gems: देश के पूर्वी हिस्से में मौजूद ओडिशा एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। यह खूबसूरत राज्य बंगाल की खाड़ी के पास में स्थित है। बिहार से अलग होने के बाद इस राज्य का गठन साल 1936 में हुआ था।
ओडिशा देश का एक ऐसा राज्य है, जहां जगन्नाथ पुरी मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थल मौजूद है। बंगाल की खाड़ी के पास में स्थित होने के चलते ओडिशा खूबसूरत और मनमोहक बीचेज के लिए भी जाना जाता है। इसलिए इस राज्य में हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
ओडिशा की चर्चित जगहों से दूर इस राज्य में अन्य ऐसी भी कई अनोखी और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। धौली गिरि हिल्स भी एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको धौली गिरि हिल्स की खासियत और इसके आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। धौली गिरि हिल्स घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे।
धौली गिरि हिल्स की खासियत जानने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आखिर यह ओडिशा में कहां है। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हिल्स ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से महज 8 किमी की दूरी पर ही स्थित है।
जी हां, राजधानी भुवनेश्वर से महज 8 किमी दूर स्थित धौली गिरि हिल्स एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह प्रसिद्ध स्थान दया नदी के किनारे स्थित है। यह हिल्स इगतपुर, बसंतपुर और गोवर्धनपुर जैसे प्रमुख शहर के आसपास में स्थित है।
धौली गिरि हिल्स सिर्फ शांति स्तूप और मंदिर के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य कई कारणों के लिए भी जाना जाता है। इतिहास के अनुसार जब अशोक ने कलिंग युद्ध में लाखों लोगों को खून से लथपथ देखा तो उसका हृदय परिवर्तित हो गया।
जब अशोक का ह्रदय परिवर्तन हुआ तो, शांति के लिए उसके धौली गिरि हिल्स शांति स्तूप का निर्माण करवाया और कई चट्टानों पर ब्राह्मी लिपि और प्राकृत भाषा में शिलालेख लिखवाए गए। इसलिए धौली गिरि हिल्स को शांति स्तूप के लिए जाना जाता है। यह सफेद पत्थर से निर्मित एक खूबसूरत शांति स्तूप मौजूद है।
राजधानी भुवनेश्वर से करीब 8 किमी दूर स्थित धौली गिरि हिल्स अपनी खूबसूरती के साथ ऐतिहासिक कारणों की वजह से भी प्रसिद्ध स्थल माना जाता है। कहा जाता है कि पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक बड़े चट्टान में अशोक के शिलालेख मौजूद है।
धौली गिरि हिल्स के बारे में एक अन्य कहानी प्रचलित है कि इस पूरे क्षेत्र और पहाड़ी इलाके को कलिंग युद्ध क्षेत्र माना जाता है। इस हिल्स पर निर्मित विशाल और खूबसूरत शांति स्तूप और मंदिर सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।
धौली गिरि हिल्स अपने इतिहास के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यह हिल्स एक पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है, चोटी पर मौजूद होने के चलते यहां से चारों तरफ खूबसूरत और मनमोहक नजारे दिखाई देते हैं।
धौली गिरि हिल्स प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां कई लोग सिर्फ सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। सर्दी और मानसून में इस हिल्स और आसपास के इलाकों की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Travel: छत्तीसगढ़ का स्वर्ग माना जाता है औरापानी, सर्दियों में यहां घूमना है जन्नत के बराबर
धौली गिरि हिल्स के आसपास में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके लिए आप दया नदी से लेकर दया रिवर व्यू पॉइंट और जापानी मंदिर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, बुद्धा स्टेचू पार्क, धौली गार्डन, हनुमान मंदिर और शिव मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@so_nali7905,prerna_nayak_/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।