Fri Sep 11, 2026 | Updated 05:48 PM IST

सावन की शिवरात्रि पर नोएडा के इन 5 शिव मंदिरों के करें दर्शन, मिलेगा सुकून

Noida Famous Shiva temples इस बार सावन की शिवरात्रि 23 जुलाई 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। ऐसे पावन मौके पर अगर आप भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाना चाहती हैं, तो यहां हम नोएडा के 5 शिव मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। जहां आप भोलेनाथ के दर्शन के साथ सुकून भी पा सकती हैं।
Updated:- 2025-07-19, 16:30 IST
Noida Shiva temples

Shiva temples in Noida for Sawan Shivratri सावन का महीना यानी भगवान शिव की उपासना। सावन में भोलेबाबा के भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही मंदिर जाकर जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद फूल अर्पित करते हैं। ऐसा माना जाता कि सावन की शिवरात्रि पर सच्चे मन से की गई सभी कामनाएं पूरी होती हैं।

अगर आप दिल्ली से सटे नोएडा या उसके आस-पास रहते हैं और सावन की शिवरात्रि पर भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। जी हां, यहां हम ऐसे 5 मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नोएडा में स्थित हैं और यहां सावन की शिवरात्रि पर भगवान शिव के दर्शन के लिए जाया जा सकता है।

सावन की शिवरात्रि पर नोएडा के इन 5 शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जाएं

लाल मंदिर: नोएडा के सेक्टर 2 में यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर में सिर्फ नोएडा के लोग ही नहीं, बल्कि सटे दिल्ली के भी कई लोग भोलेबाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर शहर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, इसे साल 1963 में स्थापित किया गया था। इस मंदिर में शिव परिवार सके साथ नव-दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। 

sawan shivratri noida temples

  • समय- यह मंदिर सुबह 5 बजे खुल जाता है और 12 बजे तक यहां दर्शन के लिए पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा मंदिर शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है।
  • कैसे पहुंचे- अगर आप लाल मंदिर दर्शन के लिए जाना चाहती हैं, तो सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन सेक्टर 15 का रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: ये हैं भारत के 3 ऐसे शिव मंदिर, जहां जाना माना जाता है वरदान समान

श्री सीता राम मंदिर: यह मंदिर नोएडा के सेक्टर 15 के नया बांस गांव में स्थित है। यहां सावन के महीने और खासकर शिवरात्रि के मौके पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। अगर आप श्री सीता राम मंदिर जाती हैं, तो पास में ही हनुमान मंदिर के भी दर्शन कर सकती हैं। यह भी सेक्टर 15 में ही हैं।

  • समय- यह मंदिर सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुला रहता है। इसके बाद यह शाम 4 बजे खुलता है और फिर रात 9 बजे तक यहां दर्शन के लिए आया जा सकता है।
  • कैसे पहुंचे: श्री सीता राम मंदिर पहुंचने के लिए सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन नोएडा सेक्टर 15 का है। मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने के बाद करीब 550 मीटर चलकर आप मंदिर पहुंच सकती हैं।

सनातन धर्म मंदिर: श्री सनातन धर्म मंदिर नोएडा के सेक्टर 19 में है। इस मंदिर में एक विशाल परिसर है, जहां बीच में भगवान शिव की मूर्ति भी स्थापित है। अगर आप शिवरात्रि पर यहां भोलेबाबा के दर्शन के लिए आती हैं तो मंदिर के दरवाजे से प्रसाद ले सकती हैं। 

sanatan dharm mandir noida

  • समय- यह मंदिर सुबह 5.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुलता है। वहीं, शाम में यह 5 बजे से रात 10 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहता है।
  • कैसे पहुंचे- सनातन धर्म मंदिर पहुंचने के लिए सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 का है। इसके बाद आप रिक्शा से मंदिर पहुंच सकती हैं।

शिव मंदिर: यह मंदिर नोएडा सेक्टर 22 में स्थित है। इस शिव मंदिर में भी सावन और शिवरात्रि पर भक्तों का हुजूम लगता है। अगर आप नोएडा में रहती हैं तो शिवरात्रि पर भोलेबाबा की पूजा-अर्चना के लिए यहां जा सकती हैं।

  • समय- यह मंदिर भी सुबह 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहता है। बता दें, शिव मंदिर की भी दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक, कुछ घंटों के लिए बंद रहता है।
  • कैसे पहुंचें- शिव मंदिर जाने के लिए आप मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 से बाहर निकलकर रिक्शा की मदद से पहुंच सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: ये हैं भारत के 3 ऐसे शिव मंदिर जहां बिना घंटी बजाए नहीं होती पूजा पूरी, यहां जानें कैसे पहुंच सकते हैं

वोडा महादेव: यह मंदिर सेक्टर 100 में स्थित है। इस मंदिर को नोएडा का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना रावण के पिता ने की थी। इसी मान्यता की वजह से शिवरात्रि और सावन में इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया जाता है।

  • समय- यह मंदिर सुबह 4 बजे खुल जाता है। शाम में 4 बजे से लेकर यहां 7 बजे तक, दर्शन के लिए जाया जा सकता है।
  • कैसे पहुंचे- वोडा महादेव मंदिर पहुंचने के लिए सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन नोएडा सिटी सेंटर है। यहां मेट्रो से निकलकर आप रिक्शा या ऑटो से मंदिर पहुंच सकते हैं।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: JustDial.Com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।