मथुरा के ध्रुव घाट पर क्यों घूमने के लिए लगती है भक्तों की भीड़, यात्रा के लिए जा रहे लोग इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप मथुरा में किसी चमत्कारी घाट पर जाना चाहते हैं, तो आप ध्रुव घाट पर जा सकते हैं। ध्रुव घाट को ध्रुव क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है
mathura dhruv ghat location opening time and all details
mathura dhruv ghat location opening time and all details

उत्तर प्रदेश का मथुरा शहर यमुना नदी के किनारे स्थित है। यहां पर स्थित ध्रुव घाट को लोग चमत्कारी मानते हैं। भक्तों का मानना है कि जो भी सच्चे मन से आराधना करता है, वह ध्रुव लोक में पूजित होते हैं। यहां श्राद्ध करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं। इस घाट को लेकर यह कहानी प्रचलित है कि यहां पर ध्रुव ने यमुना स्नान किया था और तपस्या की थी, जिसके बाद उन्हें देवर्षि नारद से द्वादशाक्षर मंत्र प्राप्त हुआ था। इस घाट को शवघाट के नाम से भी जाना जाता है।

यहां कई वर्षों से यहां शवों का दाह संस्कार हो रहा है। हालांकि, अब यहां विद्युत गैस शवदाह ग्रह की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यहां पर वाटिका का निर्माण किया जा रहा है, ताकि यह हरा भरा रहे। इस घाट पर हर दिन लोग दर्शन के लिए जाते हैं। घाट के पास एक सुंदर शिव मंदिर भी है। घाट पर स्नान करने के बाद लोग इस मंदिर में भी दर्शन करते हैं।

कैसे दिखता है ध्रुव घाट

mathura dhruv ghat location opening time and all detail

इस घाट की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां ज्यादा लोग नहीं आते। यही कारण है कि यह जगह साफ-सुथरी है। हालांकि, यहां स्नान करने में एक बार आप सोचेंगे, क्योंकि पानी इतना साफ नहीं है। अगर आप यहां कुछ समय बैठेंगे, तो बहुत सारे मोर दिख जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि यह मोर लोगों से डरते नहीं है। अगर आप इनके पास जाएंगे, तो यह आपसे दूर नहीं भागेंगे। यह जगह एक जंगल से घिरी हुई है जिसे मधुवन के नाम से जाना जाता है। यहां भगवान कृष्ण स्वयं बचपन में खेला करते थे।यहमथुरा में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।

इसे भी पढ़ें-मथुरा-वृंदावन से वापस आते हुए इन 3 जगहों पर घूमने जरूर जाएं, यादगार हो जाएगा ट्रिप

लोकेशन

mathura dhruv ghat location opening time and

  • यह घाट मथुरा में घाट किनारा रोड के पास यमुना नदी के तट पर स्थित है। यह घाट विश्राम घाट से लगभग 3/4 किमी दक्षिण में स्थित है। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि यह रेलवे पुल और यमुना के ऊपर जाने वाली सड़क पुल के बीच में ही स्थित है।
  • ट्रेन से - आप यहां आने के लिए मथुरा रेलवे स्टेशन से उतरकर ऑटो ले सकते हैं। यहां पहुंचने में आपको लगभग 15 मिनट का समय लग सकता है। रेलवे स्टेशन से घाट की दूरी लगभग 4 किमी है।
  • बस से- यहां आप मथुरा बस स्टेंड से भी आसानी से पहुंच सकते हैं। बस स्टैंड से भी घाट की दूरी लगभग 4 किमी की ही है, तो आप 15 मिनट में पहुंच जाएंगे।
  • घाट घूमने के बाद आपमथुरा के लोकल मार्केटमें घूमने जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP