होली पर जा रहे हैं मथुरा- वृन्दावन, तो इन फ्री की जगहों पर रुकें

होली के त्योहार की असली खूबसूरती देखनी है, तो आपको कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान बनाना चाहिए। ये ऐसी जगह हैं, जहां त्योहार का असली मजा आप फील कर सकते हैं। पूरे देश में मथुरा- वृन्दावन की होली फेमस है। हर कोई होली के त्योहार में मथुरा-वृन्दावन आने का प्लान बनाता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि होली से 10-15 दिन पहले ही यहां आपको त्योहार का रंग देखने को मिल जाएगा। इस बार यहां 17 मार्च से लट्ठमार होली, फूलवाली होली, छड़ी मार होली और रंग वाली होली जैसे कई तरह के महोत्सव आयोजित किए गए हैं। हर साल यहां होली पर इस तरह के महोत्सव में शामिल होने के लिए देश-भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।
अगर आप भी होली मनाने के लिए यहां जा रहे हैं, लेकिन बजट की वजह से चिंता में है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप फ्री में रात गुजार सकते हैं। इसके अलावा यहां ऐसी कई जगहें हैं जहां आपको एक रात के लिए मात्र 400-500 रुपये देने होंगे।
श्री राधा अष्टमी सेवा आश्रम
- लोकेशन- 121, सेक्टर 2, रुक्मणि विहार, गोल चक्कर के पास, वृन्दावन
- सुविधा- यहां आप हर तरह की सुविधा मिल जाएगी। कमरे में भी काफी अच्छे हैं। लेकिन होटल का स्थान ऐसे क्षेत्र में है जहां अभी काम चल रहा है। इसलिए पैदल दूरी पर आपको अधिक दुकानें या भोजन की दुकानें नहीं मिलेंगी। यहां से आपको मंदिर के लिए ई-रिक्शा लेना होगा।
इसे भी पढ़ें- होली पर जा रहे हैं मथुरा- वृन्दावन, तो इन फ्री की जगहों पर रुकें
बालाजी आश्रम (Balaji Ashram)
- लोकेशन- भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग-वृंदावन, रेलवे स्टेशन से आश्रम की दूरी करीब 2 किमी है।
- यहां रहने के लिए आपको मात्र 600 रुपये देने होंगे। ध्यान रखें कि इसके लिए आपको पहले ही कमरे बुक करने होंगे। क्योंकि होली के समय यहां कमरा मिलना मुश्किल हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- होली में मथुरा-बरसाना जाने का बना रही हैं प्लान तो जान लें कितना आएगा खर्च
वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर
- लोकेशन- अक्षय पात्र मंदिर परिसर, भक्तिवेदांत स्वामी मार्ग, वृन्दावन (नोएडा में इन जगहों पर जाएं होली खेलने)
- यह जगह सभी के लिए फ्री में रहने की सुविधा प्रदान करती है। यह मथुरा से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
वृन्दावन महिला आश्रम
- अगर महिलाएं मिलकर यहां जाने का प्लान बना रही हैं, तो इस आश्रम में रुकने का प्लान बना सकती हैं। यह महिलाओं के लिए फ्री है। यह एक महिला आश्रम है। यहां महिलाओं को निःशुल्क आवास और सुविधाएं प्रदान होंगी।
- इसके अलावा मीरा सेवा सदन, श्री मान मंदिर, परमार्थ निकेतन जैसे आश्रम भी महिलाओं के लिए फ्री है।
- वृन्दावन महिला आश्रम लोकेशन- यह वृन्दावन के गोवर्धन क्षेत्र में स्थित है।
- मीरा सेवा सदन- यह वृन्दावन के लोई बाज़ार क्षेत्र में स्थित है।
- श्री मान मंदिर- यह वृन्दावन में राधावल्लभ मंदिर के पास स्थित है।
- परमार्थ निकेतन- यह वृन्दावन के गोवर्धन क्षेत्र में स्थित है। (Delhi-NCR की इन जगहों पर खेली जाती है बेस्ट होली)
इसके अलावा मथुरा में मधुसूदन कृपा धर्मशाला, मुस्कान गेस्ट हाउस और राधे श्याम अतिथि भवन जैसे कई आश्रम हैं, जहां आप फ्री में रात गुजार सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।