Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

मथुरा-वृंदावन से वापस आते हुए इन 3 जगहों पर घूमने जरूर जाएं, यादगार हो जाएगा ट्रिप

मथुरा-वृंदावन में घूम कर वापस आते हुए आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मात्र 100 किमी की दूरी के अंदर ये सभी जगहे हैं। 
Updated:- 2024-03-20, 12:04 IST
mathura nearest  places

श्री कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में होली शुरू हो चुकी है। हर दिन अलग-अलग तरह से यहां होली का त्योहार मनाया जा रहा है। अगर देश में सबसे बेस्ट होली प्लेसिस की बात करें, तो मथुरा-वृंदावन से अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती।

हर कोई इस समय यहां घूमने का प्लान बना रहा है। अगर आप भी होली पर यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ अन्य खास जगहों के बारे में बताएंगे। मथुरा-वृंदावन घूमने के बाद आप आते हुए इन जगहों पर घूम सकते हैं। 

रमणरेती

mathura vrindavan  km nearest places

मथुरा-वृंदावन से आते हुए आप रमणरेती घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह एक विशाल परिसर है, जो बेहद सुंदर और शांत जगह है। मथुरा से रमणरेती की दूरी 12 किमी है। आप अपनी गाड़ी से यहां जा मात्र आधे घंटे में पहुंच सकते हैं। यमुना का किनारा यहां की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ा देता है। 

इसे भी पढ़ें-  होली खेलने के लिए जा रहे हैं मथुरा-वृंदावन, तो इन जगहों पर फ्री में रह सकती हैं महिलाएं

 

भरतपुर 

bharatpur

अब श्री कृष्ण के दर्शन के लिए मथुरा पहुंच ही गए हैं, तो राजस्थान के भरतपुर भी घूम आए। ये जगह मथुरा से मात्र 40 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने में आपको करीब 1 घंटे की समय लगेगा। इसे ‘राजस्थान का पूर्वी द्वार’ भी कहा जाता है। यहां आप गंगा मंदिर, लोहागढ़ किला,  लक्ष्मण मंदिर और भरतपुर पैलेस जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। 

 इसे भी पढ़ें- होली पर जा रहे हैं मथुरा- वृन्दावन, तो इन फ्री की जगहों पर रुकें

फ़तेहपुर सीकरी

fatehpuri sikri

अगर आप  मथुरा-वृंदावन से केवल 10 किमी के दायरे में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फ़तेहपुर सीकरी घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां आपको कई प्राचीन किले देखने का मौका मिलेगा। यहां आप दीवान ए खास, बुलंद दरवाजा, अनूप तालाब, और सलीम चिश्ती का मकबरा जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। (होली में मथुरा-बरसाना जाने का बना रही हैं प्लान तो जान लें कितना आएगा खर्च)

गोवर्धन पर्वत 

goverdhan parvat

मथुरा से यहां तक की दूरी 22 किमी की दूरी पर है। 40 मिनट में आप यहां पहुंच सकते हैं। ये वही जगह है जिसे  श्री कृष्ण ने अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाया था। यहां घूमने के लिए मुखारविंद, कुसुम सरोवर, मानसी गंगा और दान घाटी जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। (नोएडा में इन जगहों पर जाएं होली खेलने)

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Pallav Paliwal, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।