शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं मथुरा के ये 3 फेमस बाजार

अगर आप मथुरा जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप इस आर्टिकल में बताए गए बाजारों में जाकर शॉपिंग कर सकते हैं। 

famous market of mathura for shopping
famous market of mathura for shopping

मथुरा, जो कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मस्थल है और एक छोटा-सा शहर है। यहां पर देश-विदेश से कई लाख लोग भगवान श्री कृष्ण के जन्मस्थल के दर्शन करते हैं तो वहीं ये लोग यहां के बजारों का भी दौरा करते हैं जो कि अच्छी खरीदारी के लिए जाने जाते हैं। इन बाजारों की छोटी-छोटी दुकानों में आपको कई तरह का कपडें आदि मिल जाएंगे और अगर आप अपने वॉर्डरोब को अपडेट करना चाहती हैं, तो ये जगह शॉपिंग के बेस्ट हैं। इस आर्टिकल में हम आपको मथुरा के कुछ फेमस बाजारों के बारे बताने जा रहे हैं जो की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं।

छत्ता बाजार

शॉपिंग के लिए मथुरा का छत्ता बाजार बेस्ट आप्शन हो सकता है। ये बाजार मथुरा के सबसे पुराने बाजारों में से एक है। इस बाजार में आपको कपड़ों के कई सारे आप्शन मिल जाएंगे तो साथ ही इस मार्केट से आप रंग-बिरंगी कुर्ती, सूट, साड़ी आदि खरीद सकती हैं। इसी के साथ चांदी की पायल के लिए भी ये जगह बेस्ट है यहां पर चांदी की पायल कई सारे डिजाइन आपको मिल जाएंगे जिन्हें आप यहां से सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। यह मार्केट सुबह 11 बजे खुलता है और रात को 9 बजे बंद होता है।

mathura famous markets

कृष्णा नगर मार्केट

mathura famous market

ये मार्किट जूते, बैग, पर्स, के लिए फेमस है तो साथ ही ये बाजार सोने चांदी के गहनों के लिए फेमस है। इस मार्केट में आप जहां आप लेटेस्ट डिजाइन के कई सारे कपड़ेजूते, बैग, पर्स आदि खरीद सकते हैं तो वहीं यहां से महिलाएं अपने लिए चूड़ियां, कंगन आदि भी खरीद सकती है। यह मार्केट सुबह 11 बजे खुलता है और रात को 9 बजे बंद होता है।

बंगाली घाट मार्केट

mathura market

खरीदारी के लिए मथुरा का बंगाली घाट का मार्केट भी बेस्ट है। इस मार्केट में आपको कई सारी वैरायटी में कपडें आदि मिल जाएंगे। इस बाजार में आप जैसे कुर्ते, सूट के कपडें आदि की कई सारी वैरायटी मिल जाएगी। इसी के साथ इस मार्केट में आपको रंग-बिरंगी चूड़ियों के कई सारे आप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप कम दाम में खरीद सकती हैं। वहीं ये मार्किट सुबह 10 बजे खुलता है और रात के समय 10 बजे बंद होता है।

और पढ़ें :नोएडा के इस बाजार से करें कपड़ों और फुटवियर की शॉपिंग, जानें कैसे पहुंचे

इन मार्केट के अलावा यहां पर कई सारे और मार्केट हैं जहां पर आप शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP