नोएडा में रहने वाले लोगों को अक्सर देखा जाता है कि वह अपने बच्चों को घुमाने के लिए दिल्ली जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन दिल्ली-NCR में लगने वाले ट्रैफिक की वजह से आधा समय तो ऐसे ही वेस्ट हो जाता है। काफी देर तक ट्रैफिक में फंसे रहने की वजह से बच्चों को मूड भी खराब हो जाता है।
लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाकर बच्चों का मन बहुत प्रसन्न हो जाएगा।
नोएडा स्टेडियम मेला (Noida Stadium Mela)
नवरात्रि के इस खास अवसर पर नोएडा स्टेडियम में सबसे बड़ा मेला लगा हुआ है। यहां बच्चों के खेलने के लिए एक से बढ़कर एक चीजें है। यहां आपको नाट्य कार्यक्रम भी देखने को मिलेगा। शाम के समय यहां का नजारा काफी शानदार होता है।(इन जगहों पर फैमिली वीकेंड ट्रिप पर जाएं जरूर)
अगर आप यहां बड़े झूले का मजा उठाना है, तो इसके लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर हर साल यहां रामलीला और विजयादशमी महोत्सव का आयोजन होता है। पहले इस मेले का आयोजन नोएडा सेक्टर- 19 के मंदिर में करवाया जाता था।
लेकिन मेले के आयोजन के लिए एक बड़े जगह की जरूरत थी। इसलिए इसका आयोजन अब नोएडा स्टेडियम में किया गया है।
इसे भी पढ़ें-Delhi-NCR में इन जगहों पर दशहरा देखने का बनाएं प्लान
कब तक चलेगा मेला
15 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर 2023 तक इस मेले का आयोजन किया गया है। 24 अक्टूबर दशहरे के दिन शाम 5 बजे रावण वध होगा। यहां एक साथ रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला फूंका जाने वाले है।
रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट, 65 फीट मेघनाथ और 60 फीट कुंभकर्ण का पुतला फूंका जाने वाला है। (नाइटलाइफ के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये क्लब)
इसे भी पढ़ें-इस वीकेंड घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो नोएडा की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
कैसे पहुंच सकते हैं? (How To Reach Noida Stadium Mela)
नोएडा स्टेडियम के लिए आपको नोएडा सेक्टर 21-ए में स्थित है। यहां तक जाने के लिए आपक तीन नजदीकी मेट्रो स्टेशनों (Nearest metro station to Noida Stadium) नोएडा सेक्टर- 18, नोएडा सिटी सेंटर और नोएडा सेक्टर- 16 मेट्रो स्टेशन से आप जा सकते हैं।
मेट्रो से उतरने के बाद आपको ऑटो लेना होगा। यहां आपको 10 रुपये में आसानी स्टेडियम के लिए शेयरिंग ऑटो मिल जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों