Place To Visit Ravan Dahan In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में इन जगहों पर दशहरा देखने का बनाएं प्लान

Place To Visit Ravan Dahan In Delhi-NCR: दशहरा का त्यौहार विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। दशहरा भगवान राम द्वारा रावण को युद्ध में हराकर माता सीता को घर वापस लेकर आने की खुशी में मनाया जाता है। 

delhi ncr place to visit on   dussehra

Place To Visit Ravan Dahan In Delhi-NCR:दशहरा का त्यौहार मनाने के लिए बस कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग दशहरे के दिन रावण दहन देखने के लिए जरूर जाते हैं। लेकिन उन्हें अपने घर के आस-पास होने वाले दशहरा कार्यक्रम की जानकारी नहीं होती।

इसलिए कई बार लोगों को लंबा ट्रैवल करना पड़ जाता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली- NCR में आप कहां शानदार दशहरा कार्यक्रम देख पाएंगे।

दिल्ली रामलीला मैदान (Ramlila Ground Ravan Dahan)

delhi ram lila maidan

अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं, तो आप रामलीला मैदान में दशहरा देखने आ सकते हैं। दशहरे (Dusshera) के दिन यहां लोगों की भारी भीड़ लगती है। इस समय रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में नवरात्रि के इस खास पर्व पर मेले का आयोजन किया गया है।

यहां आपको एक से बढ़कर एक झूले का मजा उठाने का मौका मिलेगा। साथ ही आप यहां भगवान राम के जीवन का नाट्य प्रदर्शन भी देख पाएंगे। यहां दशहरे के दिन रावण (Ravan Dahan), कुंभकरण और मेघनाथ का एक साथ पुतला फूंका जाएगा।

पता-जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रामलीला मैदान, चांदनी चौक, नई दिल्ली(घूमते समय इन बातों को करें फॉलो)

कैसे पहुंचे- यहां आप न्यू दिल्ली, चावड़ी बाजार और चांदनी चौक मेट्रो लेकर पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Shardiya Navratri 2023: ऐसा अनोखा मंदिर, यहां देवी मां की मूर्ति को आता है पसीना

लाल किला मैदान (LalQila Maidan)

delhi  lal kila maidan

पिछले कुछ वर्षों में लाल किला विभिन्न सांस्कृतिक उत्सवों के साथ कला और संस्कृति के प्रदर्शन के लिए खास जगह बन गया है। यह जगह दिल्ली की सबसे बड़ी रामलीलाओं में से एक है। यहां मेला शाम 8 बजे के आसपास शुरू होता है। इसके सिवा दिल्ली के पीतमपुरा में स्थित नेताजी सुभाष प्लेस ग्राउंड और वाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जा सकते हैं।

कैसे पहुंचे- यहां पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन लाल किला मेट्रो स्टेशन है।(मध्यप्रदेश के खास मंदिर)

इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: कई रहस्यों से भरा है हिमाचल प्रदेश का यह मंदिर, देवी पर चढ़ाया जाता है इस पदार्थ का लेप


नोएडा स्टेडियम (Noida Stadium Ravan Dahan)

अगर आप नोएडा के रहने वाले हैं, तो आपको रावण दहन देखने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में जाने की जरूरत नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि लोग दशहरे पर दिल्ली जा रहे होते हैं, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता कि नोएडा में भी दशहरे का खास आयोजन होता है।

आप इस साल दशहरा देखने नोएडा स्टेडियम जा सकते हैं। यहां आप शानदार मेला का मजा उठा सकते हैं। नोएडा में आप नोएडा के रामलीला मैदान सेक्टर-62, सेक्टर-46 नोएडा में आप रावण दहन देख सकते हैं।

पता- नोएडा के सेक्टर 21 ए स्टेडियम (Noida Stadium) में हो रहा है दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा दशहरा मेला।

कैसे पहुंचे- इसके लिए आप Noida Sector 15 या Noida Sector 16 के मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं। नोएडा सेक्टर 16 से आपको 10 रुपये का शेयरिंग ऑटो मिल जाएगा।

इसके सिवा आप दिल्ली में केशव पुरम रामलीला मैदान, ज्वाहर लाल नेहरू स्टेडियम, सुभाष मैदान और द्वारका श्री राम लीला सोसाइटी में रावण दहन देख सकते हैं।

Image Credit- Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP