Offbeat Hill Stations Near Mumbai: मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी से कभी-कभी दूर जाना बेहद जरूरी हो जाता है। शहर के शोर-शराबे और बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर कोई सुकून भरी जगह तलाशना, जहां प्राकृतिक सुंदरता हो और जेब पर भारी न पड़े, यह एक अच्छा ऑप्शन है।
खासकर जब बात वीकेंड गेटवे की हो, तो हिल स्टेशन से बेहतर विकल्प कुछ नहीं हो सकता। मुंबई के आसपास कई खूबसूरत और सस्ते हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां आप थोड़े समय में पहुंच सकते हैं और बिना ज्यादा खर्च किए अपनी छुट्टी का लुत्फ उठा सकते हैं।
यहां हम आपको मुंबई के पास कुछ ऐसे किफायती हिल स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आसानी से वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं और अपने दिन को यादगार बना सकते हैं।
माथेरान (Matheran)

माथेरान, मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह एक छोटा-सा हिल स्टेशन है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां की सबसे खास बात यह है कि माथेरान एशिया का एकमात्र हिल स्टेशन है, जहां गाड़ियां बहुत ही कम आती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-लोनावला में ट्रैकिंग करते हुए देखें ये फोर्ट
इसकी वजह से यहां का माहौल और भी ज्यादा शांत रहता है। यहां तक कि आपको रेलवे स्टेशन से माथेरान बाजार तक पैदल जाना होता है या फिर घोड़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां घूमना यकीनन आपके लिए मजेदार हो सकता है।
क्या देखें?
1- चार्लोट लेक- एक सुंदर झील जो माथेरान का सफर यादगार बनाती है।
2- लुईसा पॉइंट- यहां से आप घाटियों और हरे-भरे जंगलों का शानदार नजारा देख सकते हैं।
3- पैनोरमा पॉइंट- माथेरान के सबसे प्रसिद्ध व्यू पॉइंट्स में से एक, यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद मनमोहक होता है।
4- किफायती टिप्स- माथेरान में कई बजट होटल्स और गेस्ट हाउस हैं, जहां आप कम पैसे में आरामदायक ठहराव कर सकते हैं।
लोनावला और खंडाला (Lonavala And Khandala)

मुंबई से लगभग 96 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोनावला और खंडाला जुड़वां हिल स्टेशन हैं। ये दोनों जगहें बेहद खूबसूरत हैं और यहां का मौसम पूरे साल सुहावना रहता है।
मानसून के मौसम में यहां की हरियाली और झरने देखने लायक होते हैं। लोनावला अपनी चिकी (मिठाई) के लिए भी प्रसिद्ध है, जिसे आप अपने साथ घर भी ला सकते हैं।
क्या देखें?
1- टाइगर पॉइंट- यहां से आप घाटियों और पहाड़ियों का बेहतरीन दृश्य देख सकते हैं।
2- भुशी डेम- यह स्थान मानसून के दौरान काफी लोकप्रिय होता है, जब पानी का बहाव तेज होता है।
3- कार्ला और भाजा गुफाएं- ये प्राचीन बौद्ध गुफाएं हैं, जो इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वालों के लिए आदर्श स्थान हैं।
4- किफायती टिप्स- लोनावला और खंडाला में कई बजट होटल्स, गेस्ट हाउस और होमस्टे हैं, जहां आप सस्ते में ठहर सकते हैं।
इगतपुरी (Igatpuri)

इगतपुरी मुंबई से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर है। यह एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है और उन लोगों के लिए एकदम सही है, जो भीड़-भाड़ से दूर रहना पसंद करते हैं। उन लोगों के लिए है जो प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इगतपुरी अपने पहाड़ी इलाकों, घने जंगलों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। खासकर मानसून में यहां की सुंदरता और भी बढ़ जाती है।
क्या देखें?
1- विपश्यना इंटरनेशनल एकेडमी- ध्यान करने वालों के लिए यह जगह बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां आप मेडिटेशन की कला सीख सकते हैं।
2- कामशेत- अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो यहां पैराग्लाइडिंग का लुत्फ ले सकते हैं।
3- ट्रैकिंग- इगतपुरी के आसपास कई ट्रैकिंग ट्रेल्स हैं, जो एडवेंचर लवर्स के लिए एक बेहतरीन एक्पीरियंस होते हैं।
4- किफायती टिप्स- इगतपुरी में आपको कई सस्ते और अच्छे होटल्स मिल जाएंगे, जहां रहना आरामदायक और बजट में होगा।
इसे जरूर पढ़ें-Mahabaleshwar Trip: मानसून में दिल्ली से 3 दिन महाबलेश्वर घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, घूमकर खुशी से झूम उठेंगे
महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

महाबलेश्वर मुंबई से लगभग 260 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की हरी-भरी वादियां, झरने, और स्ट्रॉबेरी के खेत इस जगह को खास बनाते हैं। महाबलेश्वर का मौसम साल भर अच्छा रहता है, लेकिन मानसून और सर्दियों में यहां की सुंदरता सबसे ज्यादा खिल उठती है।
क्या देखें?
1- विल्सन पॉइंट- यह महाबलेश्वर का सबसे ऊंचा पॉइंट है, जहां से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का सुंदर नजारे देख सकते हैं।
2- प्रतापगढ़ किला- यह किला शिवाजी महाराज के समय का है और यहां से आसपास का नजारे बहुत ही मनमोहक होता है।
3- लिंगमाला वॉटरफॉल-मानसून के दौरान यह झरना बहुत ही खूबसूरत लगता है और यहां पिकनिक के लिए भी जाया जा सकता है।
4- किफायती टिप्स- महाबलेश्वर में भी बजट होटलों और होमस्टे की भरमार है, जहां आप सस्ते में ठहर सकते हैं।
मावल (Maval)

मुंबई से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक शांत और सस्ता हिल स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांति मन को सुकून देती है। मावल का वातावरण बहुत ही ठंडा और सुकून भरा होता है, जो इसे एक आदर्श वीकेंड गेटवे बनाता है।
क्या देखें?
1- तिकोना किला-ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह एकदम सही है।
2- पवन डेम- पवन डेम के पास का क्षेत्र बहुत ही खूबसूरत और शांत है, जहां आप आराम से समय बिता सकते हैं।
3- ट्रैकिंग और कैंपिंग- मावल में कई जगहों पर ट्रैकिंग और कैंपिंग की जा सकती है, जिससे आपकी यात्रा और भी यादगार हो जाएगी।
4- किफायती टिप्स-मावल में भी आपको किफायती और आरामदायक ठहरने के लिए कई होटल्स और होमस्टे मिलेंगे।
अगर आप भी अपनी बिजी लाइफ से थोड़ा वक्त निकालकर प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो इन हिल स्टेशनों की यात्रा जरूर करें और अपनी छुट्टी को यादगार बनाएं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों