Best Monsoon Destinations In Bihar: बिहार देश का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। यह राज्य पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, नेपाल और झारखंड जैसे खूबसूरत राज्यों और देश से घिरा हुआ है।
बिहार पूरे विश्व में भगवान बुद्ध की नगरी के रूप में भी जाता है। इस राज्य में स्थित बोधगया, राजगीर और राजधानी पटना में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
बिहार में ऐसे कई खूबसूरत और मनमोहक हिल्स भी हैं, जो इस राज्य की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बिहार के कुछ ऐसे हिल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं।
बिहार में स्थित सबसे खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले ब्रह्मजुनी हिल ही घूमने के लिए पहुंचते हैं। ब्रह्मजुनी हिल बिहार के गया जिले में मौजूद है।
ब्रह्मजुनी हिल कई प्राचीन गुफाओं के अलावा, घने जंगल और हरियाली के लिए जाना जाता है। मानसून में इस हिल की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए बारिश में यहां सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। ब्रह्मजुनी हिल की हसीन वादियों में आप मानसून ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां स्थित पवित्र विष्णुपद मंदिर का दर्शन कर सकते हैं।
कैमूर बिहार का एक बेहद ही खूबसूरत और चर्चित जिला है। कर्मनाशा नदी पर स्थित यह जिला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ कई दर्शनीय स्थलों के लिए जाना जाता है।
कैमूर में स्थित करकट एक खूबसूरत हिल है, जिसे कई लोग करकट गांव के नाम से भी जाता जाता है। करकट की पहाड़ियों में स्थित करकट वॉटरफॉल पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करता है और यहां मानसून में घूमने के लिए बिहार के हर कोने से लोग पहुंचते हैं। इस खूबसूरत हिल को मगरमच्छ संरक्षण रिजर्व और इको-टूरिज्म स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है।
यह विडियो भी देखें
प्रेतशिला हिल बिहार का एक खूबसूरत और लोकप्रिय मानसून डेस्टिनेशन माना जाता है। यह खूबसूरत हिल बिहार के गया जिले मौजूद है। यहां की पहाड़ियों से प्रकृति की असीम खूबसूरती को करीब से निहारा जा सकता है।
प्रेतशिला हिल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पौराणिक तथ्यों के लिए भी जाना जाता है। यहां की पहाड़ियों में स्थित ब्रह्म कुंड में डुबकी लगाना शुभ काम माना जाता है। यहां कई लोग पिंडदान के लिए पहुंचते हैं। प्रेतशिला हिल में आप मानसून ट्रेकिंग के साथ-साथ शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
बिहार का राजगीर सिर्फ एक प्रांतीय ही नहीं, बल्कि एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। यह कभी मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी।
राजगीर हिल अपनी खूबसूरती से हर महीने लाखों देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। मानसून में इस हिल की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में यहां स्थित पहाड़ कई बार बादलों से ढक जाते हैं। मानसून में चारो तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। यहां आप क्लास ब्रिज जैसी शानदार जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
बिहार में ऐसे अन्य कई हिल्स मौजूद हैं, जिन्हें आप मानसून में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-गुरपा की चोटी और रामशिला पहाड़ को भी मानसून में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@insta,patna_se
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।