लड़कियां ब्यूटी प्रोडक्ट्स में सबसे ज़्यादा पैसा इन्वेस्ट करती है। वह कभी नहीं चाहेंगी कि वह अपनी स्किन पर कोई भी खराब प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। ऐसे में ब्यूटी प्रोडक्ट वाली कंपनियां एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट लॉन्च करते रहती है। यही कारण है कि ब्यूटी प्रोडक्ट में सबसे ज़्यादा फ़ायदा व्यापारियों को होता है।
गोल्ड से भी महंगा है ये नेल पॉलिश
कुछ ब्यूटी ब्रांड इतने महंगे होते हैं जिसे खरीद किसी भी आम इंसान के बस की बात होती ही नहीं है। लड़कियां अपने नाखून पर भी काफ़ी ज्यादा ध्यान देती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेहद कीमती नेल पॉलिश के बारे में बताने वाले हैं। इस नेल पॉलिश की कीमत इतनी ज्यादा है कि इसकी क़ीमत में आप गोल्ड का सामान भी खरीद सकते हैं।
लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है कीमत
सबसे महंगे नेल पॉलिश की बात की जाए तो आपने 1 हज़ार से 5 हज़ार के बीच में खरीदा होगा। क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगे नेल पॉलिश करोड़ों की क़ीमत में आता है। अगर नहीं तो बता दें कि Azature नाम का नेल पॉलिश बेहद कीमती नेल पॉलिश है। इस नेल पॉलिश को लॉस एंजलिस के डिज़ाइनर Azature Pogosian ने तैयार किया था।
इसे जरूर पढ़ें:नेल्स को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ इन कामों के लिए किया जा सकता है नेल पॉलिश का इस्तेमाल
1 करोड़ 90 लाख का हैं नेल पॉलिश
अगर हम बात इस नेल पॉलिश की कीमत की करें तो यह 250000 डॉलर है। वहीं भारतीय मुद्रा में इस नेल पॉलिश की कीमत करीब 1 करोड़ 90 लाख है। इस दाम को सुनकर आप भी हैरान हो रहे होंगे लेकिन यह सच है। आम इंसान के लिए इसे खरीदना महलब सालों को पैसा बर्बाद करना।
इसे जरूर पढ़ें:इस करवा चौथ इन टिप्स को फॉलो करके चुनें सही नेल पेंट, हाथ लगेंगे बेहद खूबसूरत
क्यों है महंगा
Azature को डिजाइन करने वाले डिजाइनर ने इस नेल पॉलिश में करीब 265 कैरट की ब्लैक डायमंड शामिल किए हैं। यही वजह है कि इस नेल पॉलिश की कीमत इतनी ज्यादा महंगी है। कई बड़ी हस्तियां इसी नेल पॉलिश को लगाना पसंद करते हैं। हालाँकि आम इंसान इस नेल पॉलिश के बारे में जानते भी नहीं होंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों