Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:32 AM IST

नेल पेंट लगाते वक्त अपनाएं ये हैक्स, लंबे समय तक छूटेगी नहीं

<span style="font-size: 10px;">नेल्स को खूबसूरत दिखाने के लिए नेल पोलिश को लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।&nbsp;</span>
Updated:- 2022-11-03, 20:33 IST
ways to make nail paint long lasting

खूबसूरत दिखना ज्यादातर महिलाओं को अच्छा लगता है। यही कारण है कि वो सजते वक्त अपनी घर एक चीज का बहुत अच्छे से ख्याल रखती हैं। फिर चाहे नाखून में लगने वाली नेल पेंट ही क्यों ना हो।

नेल्स को खूबसूरत दिखाने के लिए आप भी नेल पोलिश का इस्तेमाल करती होंगी। पॉलिश लगाने के बाद तो नाखून बहुत खूबसूरत दिखते हैं लेकिन 1 दिन के बाद ही कलर हटने लग जाता है। यही कारण है कि हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे हैक्स जिनकी मदद से नेल पेंट बहुत दिनों तक नाखूनों पर लगी रहेगी।

इन हैक्स को मैंने खुद अपने नाखूनों पर ट्राई करके आजमाया है जिसके बाद नेल पेंट पहले से ज्यादा दिनों तक लगी रही थी।

दो बार लगाएं

nail paint hacks

नेल पेंट को लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप जितनी कम नेल पेंट लगाएंगे वो उतनी ही जल्दी उतरेगी। यही कारण है कि नेल्स पर कम से कम 2 कोट जरूर लगाने चाहिए। वहीं अगर आपकी नेल पेंट लाइट कलर की है तो आप 3 कोट भी अप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंःइस समर इन 9 ट्रेंडी पॉप नेल कलर्स को जरूर करें ट्राई

गाढ़ी होनी चाहिए नेल पोलिश

कई बार हम ज्यादा खर्च से बचने के लिए सस्ती नेल पेंट खरीद लेते हैं। ऐसी नेल पेंट लगाते वक्त तो ठीक लगती है लेकिन बहुत जल्दी नाखुन से हट जाती है। ऐसे में आप कोशिश करें कि हमेशा गाढ़ी नेल पेंट ही खरीदें।

जेल नेल पेंट जरूर लगाएं

कुछ लोग जेल वाली नेल पेंट को लगाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप किसी कलर की नेल पेंट भी लगा रहे हैं तो उसके ऊपर जेल वाली नेल पेंट जरूर लगाएं। इससे आपकी नेल पेंट के ऊपर एक एक्ट्रा कोट आ जाएगा और वो लंबे समय तक चलेगी।

वॉटर प्रूफ नेल पेंट

benefits of water proof nail paint

नाखून से नेल पेंट हटाने का मुख्य कारण पानी होता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि वॉटर प्रूफ नेल पेंट खरीदें। नॉर्मन नेल पेंट के मुकाबले वाटरप्रूफ नेल पोलिश ज्यादा दिनों तक नाखून पर रहती है।

नहाते वक्त रखें ध्यान

नहाते वक्त बॉडी को रब करने के लिए हम तरह-तरह के स्क्रब यूज करते हैं। इस वजह से भी नेल पोलिश जल्दी हट जाती है। आप भी कोशिश करें कि नहाते वक्त नेल पेंट पर स्क्रब ना लगाएं।

इसे भी पढ़ेंःघर पर आप भी आसानी से नेल पॉलिश बना सकती हैं, जानिए कैसे

इन टिप्स की मदद से आप अपनी नेल पेंट लंबे समय तक नेल्स पर लगी रहेगी। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा और आप ऐसे ही किसी और विशेष के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।