herzindagi
skin tone ke hisab se nail colour kaise choose krein

इस करवा चौथ इन टिप्स को फॉलो करके चुनें सही नेल पेंट, हाथ लगेंगे बेहद खूबसूरत

अगर आपको नेल पेंट लगाने का शौक है, तो ये टिप्‍स आपको जरूर पता होनी चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-10-11, 16:35 IST

करवा चौथ का त्‍योहार बस आने ही वाला है। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं सबसे खास दिखने के लिए अपनी हर चीज का बड़ी बखूबी से ध्यान रखती हैं। वह अपने चेहरे की सुंदरता के साथ -साथ हाथों की खूबसूरती को भी अच्छी तरह से मेंटेन रखती हैं। जिसके लिए वह पैडीक्‍योर के आलावा कई तरह की नेल पेंट को भी यूज करती हैं।

हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में नेल पेंट का बहुत अहम किरदार होता है। आपको बाजार में नेल पेंट कलर में लार्ज वैरायटी देखने को मिल जाएगी, लेकिन क्‍या आपको पता है अगर आप अपने स्किन टोन के हिसाब से नेल पेंट का चयन करेंगी तो आपके हाथों की सुंदरता में और चार चांद लग जाएगें। तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप अपनी स्किन टोन के अनुसार कैसे परफेक्ट नेल पेंट चुन सकती हैं। साथ ही परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

डार्क व सांवला स्किन टोन

dark skin tone

डार्क और सांवला स्किन टोन की महिलाओं पर न्यूड कलर बहुत अच्छा लगता हैं। ऐसे में अगर आपका स्किन टोन डार्क है तो आपको न्‍यूड कलर के नेल पेंट जरूर टाई करने चाहिए। आप अपने लिए ब्राइट पिंक, डीप रेड, पीच जैसे रंगों का प्रयोग कर सकती हैं। न्यूड कलर में बाजार में आपको कई तरह की नेल पेंट मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नेल पेंट लगाने के 13 बेस्ट ट्रिक्स एंड टिप्स, जानें

गेहुंआ स्किन टोन

gehuan skin tone

अगर आपका स्किन टोन गेहुंआ है तो आप ब्राइट कलर या फिर वाइट कलर की नेल पेंट का प्रयोग कर सकती है। ब्राइट कलर में जैसे पीच पिंक, ऑरेंज, मरून और ब्राइट लाल रंग को हाथों पर लगा सकती हैं। यह कलर देखने पर बहुत खूबसूरत लगते हैं। इसके साथ ही गेहुंआ स्किन टोन वाले लोगों पर ग्लिटर नेल पेंट्स भी बहुत अच्छे लगते हैं।

यह विडियो भी देखें

फेयर स्किन टोन

fair skin tone

अगर आपकी स्किन का कलर फेयर या फिर लाइट स्किन टोन है तो आपको डार्क कलर की नेल पेंट लगाना काफी अच्‍छा रहेगा। इसके लिए आप नेल पेंट में ब्लैक, डार्क ग्रीन, डार्क ब्लू जैसे कलर को लगा सकती हैं। यह आपके यह आपके हाथों के स्किन कलर को ब्राइट करेगा और इसके साथ ही हाथों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगें।

इसे भी पढ़ें: इस समर इन 9 ट्रेंडी पॉप नेल कलर्स को जरूर करें ट्राई

अन्‍य टिप्‍स

  • नेल पेंट लगाते समय इस बात का भी जरूर ध्यान रखें कि लाइट रंग के नेल पेंट पर ही कोटिंग करें।
  • ज्यादा कोटिंग करने से नेल पेंट की लेयर मोटी बन जाती है तो यह जल्दी हटने लगती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।