Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:49 PM IST

नेल्स को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ इन कामों के लिए किया जा सकता है नेल पॉलिश का इस्तेमाल

नेल पेंट को आप नाखुन पर लगाने के लिए ही नहीं बल्कि और भी कई कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे। 
Updated:- 2022-11-15, 10:25 IST
image

नेल्स को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नेल पोलिश बहुत कमाल की चीज है। आप भी अक्सर अपने नाखुन पर इसे लगाती होंगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे और भी कई कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है? 

दरअसल हम अक्सर चीजों को उन्हीं कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं जिस मकसद से उन्हें खरीदा जाता है। हालांकि आप एक ही चीज से अपने कई काम निपटा सकते हैं। आइए जानते हैं नेल पॉलिश को और किन कामों के लिए यूज किया जा सकता है।

फटे हुए कपड़ों को करें सही 

nail paint resue idea

कपड़ों में मौजूद छेद एक समय के बाद बहुत बड़े हो जाते हैं। कई बार तो हम बाहर होते हैं तब नोटिस करते हैं कि कपड़े में छेद है। ऐसी परिस्थिति में नेल पेंट आपकी मदद कर सकती है। आपको बस कपड़े के छेद वाले हिस्से को कही रखकर उसमें नेल पेंट डालनी है। इससे वो बंद हो जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः दूध का खाली पैकेट है बड़े काम की चीज, फेंकने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल

करें दरवाजे-टेबल के लिए इस्तेमाल

use nail paint on table कई बार दरवाजे का कोई-कोई हिस्सा बहुत ज्यादा रफ हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में अगर आप उसपर नेल पेंट लगा देंगे तो वो स्मूथ हो जाएगा। इसके साथ-साथ कई बार दरवाजे के किसी हिस्से का पेंट भी निकल जाता है जिसे ठीक करने के लिए भी आप नेल पोलिश का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बेल्ट के लिए भी है उपयोगी 

बेल्ट के चमड़े को ठीक करने के लिए भी आप नेल पेंट लगा सकते हैं। ऐसा ना करने पर धीरे-धीरे पूरी बेल्ट का चमड़ा निकल जाता है। 

ज्वेलरी को करें ठीक 

ज्वेलरी को जंग आदि से बचाने के लिए भी आप उसके ऊपर नेल पोलिश से रंग कर सकते हैं। वहीं कई बार नेकलेस आदि में लगे स्टोन का रंग भी निकल जाता है जिसे आप नेल पेंट लगाकर ठीक कर सकते हैं। 

एक्सपायर है तो करें ऐसे इस्तेमाल 

how to reuse expire nail paint

वहीं अगर आपकी नेल पेंट एक्सपायर हो गई है और अब आप उसे किसी भी हालत में नेल्स पर नहीं लगा सकते तो आप उसे पेंटिंग कलर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। दीवारों आदि को डिजाइन करने के लिए एक्सपायर नेल पेंट एक अच्छा विकल्प है। 

इसे भी पढ़ेंः घर की इन 5 चीजों को फेंके नहीं, करें गमले की तरह इस्तेमाल

जंग को भगाएं दूर 

ज्वेलरी और दरवाजे के साथ-साथ घर के और भी कई हिस्सों में लगे जंग को भगाने के लिए आप नेल पोलिश का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे बाथरूम के नल पर लगे जंग और किचन के कपबर्ड के बंद होने में परेशानी से बचने के लिए भी। 

उम्मीद है आगे से आप भी नेल पेंट की मदद से ढेर सारे काम कर पाएंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik, Pinterest 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।