Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

आखिर क्यों पानी में डूबा टाइटैनिक अभी तक नहीं निकाला गया बाहर?

आपने यकीनन टाइटैनिक का नाम सुना होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसे तथ्य बताएंगे जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।  
Updated:- 2023-01-17, 13:34 IST
image

हमारा इतिहास काफी लंबा रहा है जिसके पन्नों पर न सिर्फ अच्छे बल्कि बुरे अध्यायों को भी रेखांकित गया है। कुछ अध्याय इतने दुखद हैं कि हम चाह कर भी इसकी लिखावट को बदल नहीं सकते। किसे पता था 10 अप्रैल 1912 में इंग्लैंड के पोत से रवाना हुए टाइटैनिक का पहला समुद्री सफर आखिरी सफर होगा....किसे पता था दुनिया का सबसे बड़ा टाइटैनिक जहाज पानी में डूब जाएगा। 

यह इतिहास का वो दिन था जब लाखों लोगों की जिंदगी का सफर एक साथ खत्म हो जाएगा। हम आज भी जब हम इस मंजर को सोचते हैं, तो रूह कांप जाती है। हालांकि, इस घटना पर कई फिल्में बनीं, कई उपन्यास भी लिखे गए लेकिन फिल्म टाइटैनिक को काफी लोकप्रियता हासिल हुई और इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। 

मगर जब भी हम इस घटना के बारे में सुनते हैं या समझने की कोशिश करते हैं, तो कई सवाल हमारे मन में आते हैं। यकीनन आपके मन में भी आते होंगे कि आखिर टाइटैनिक जहाज डूबा कैसे और इसे अब तक बाहर क्यों नहीं निकाला गया। अगर आपका मन भी इन्हीं सवालों से परेशान हो जाता है, तो अब आप परेशान न हों क्योंकि आज हम टाइटैनिक जहाज से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बात करेंगे।  

टाइटैनिक जहाज का रहस्य

Amazing facts of titanic in hindi

कितना अजीब है न टाइटैनिक जहाज जिसे दुनिया का सबसे बड़ा जहाज कहा जाता है और अपने पहले ही सफर पर यह डूब जाता है। हालांकि, इसको लेकर यह भी मिथ था कि यह दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला जहाज बताया गया था। (हवाई जहाज चलाते वक्त पायलट को रास्ता कैसे पता चलता है?)

यह जहाज चार दिन की यात्रा के बाद 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकरा कर डूब जाता है। इसमें 1,517 लोगों की मृत्यु हुई जो इतिहास की सबसे बड़ी शांतिकाल समुद्री आपदाओं में से एक है।

इसे जरूर पढ़ें- दुनियाभर के इन अजीबो-गरीब कानून के बारे में जानकर आपको भी होगी हैरानी

टाइटैनिक जहाज कौन-से समुद्र में डूबा था?

जब यह हादसा हुआ था तब टाइटैनिक जहाज 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इंग्लैंड के साउथम्पटन से अमेरिका के न्यूयॉर्क की ओर बढ़ रहा था। मगर अचानक तीन घंटे के अंदर 14 और 15 अप्रैल 1912 को  अटलांटिक महासागर में यह जहाज डूब गया था। 

इस हादसे के बाद कनाडा से 650 किलोमीटर की दूरी पर 3,843 मीटर की गहराई में जहाज दो भागों में टूट गया था और दोनों हिस्से एक दूसरे से 800 मीटर दूर हो गए थे। 

टाइटैनिक जहाज में कौन बचा था?

Amazing facts about titanic

टाइटैनिक हादसे में करीब 1500 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद समुद्री जहाजों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश की जाने लगी ताकि ऐसा हादसा दोबारा न हो। समुद्री जहाजों की सुरक्षा के लिए रडार जैसे उपकरणों का इस्तेमाल शुरू किया जाने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 706 लोग बच गए थे। (फ्लाइट में 1 नहीं बल्कि 3 तरह की होती है सीट)

इसे जरूर पढ़ें- रोजाना दिखने वाली चीजों से जुड़ी रोचक बातें, क्या आप जानते हैं इनके बारे में

टाइटैनिक जहाज से जुड़े रोचक तथ्य 

Titanic ship amazing facts

  • टाइटैनिक का पूरा नाम Royal Mail Ship था जिसे व्हाइट स्टार लाइन कंपनी ने बनाया था।   
  • टाइटैनिक जहाज को नॉर्थ आईलैंड के बेलफास्ट में 31 मार्च 1909 को 3000 लोगों की टीम ने मिलकर बनाया था। 
  • 31 मई 1911 को टाइटैनिक जहाज बनकर तैयार हो गया था, जिसे बनने में लगभग 26 महीने लगे थे। 
  • इसे बनाते वक्त लगभग 246 लोगों को चोट आई थी और दो लोगों की मृत्यु हो गई थी। 

     

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगा। अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। इसके अलावा अन्य ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।