भारत एक ऐसा देश है जहां के लोग यातायात के लिए सबसे अधिक ट्रेन को सही मानते हैं। इसलिए भारत में सबसे अधिक लोग ट्रेन से भी यात्रा करते हैं, लेकिन जब किसी को किसी स्थान पर जल्दी पहुंचना होता है या फिर विदेश की यात्रा के लिए कोई निकलता है तो फ्लाइट से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। यह बात अलग है कि फ्लाइट से यात्रा करने पर अधिक किराया लगता है, लेकिन व्यक्ति जल्दी पहुंच भी जाता है।
लेकिन कई लोगों को मालूम भी नहीं होता कि फ्लाइट में अलग-अलग सीट भी होती है। ऐसे में अगर आप भी फ्लाइट में यात्रा करने जा रहे हैं तो फिर आपको भी ज़रूर मालूम होना चाहिए की फ्लाइट में 1 नहीं बल्कि 3 तरह की सीट होती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
भारत में सबसे अधिक लोग माध्यम वर्ग से आते हैं इसलिए सबसे अधिक लोग इकोनॉमी क्लास में ही सफर करते हैं। इसलिए सबसे पहले इकोनॉमी क्लास के बारे में ही बात करते हैं।
इकोनॉमी क्लास सीट का किराया काफी कम होता है इसलिए सबसे अधिक यात्री इसी क्लास में यात्रा करते हैं। अन्य क्लास की तरह यहां थोड़ी कम सुविधा मिलती है। इस क्लास में सिमित मात्र में कुछ चीजें यात्री को दी जाती है। दो सीट के बीच में दूरी का अंतर भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली का यह बेहतरीन म्यूजियम रहता है चर्चा में, आप भी एक्सप्लोर करें
इकोनॉमी क्लास सीट के बाद अब हम बिजनेस क्लास सीट के बारे में जिक्र करते हैं। बिजनेस क्लास का किराया इकोनॉमी क्लास से थोड़ा अधिक होता है और इसमें यात्री को अधिक सुविधा भी दी जाती है।
कई लोगों का मानना है कि इस क्लास में सबसे अधिक बिजनेसमैन, सेलेब्रिटीज और पैसे वाले लोग यात्रा करते हैं। इस क्लास में यात्री के लिए स्टफ भी होते हैं जो समय के साथ भोजन, पानी और ज़रूरत की चीजें पहुंचाते रहते हैं। एक तरह से इस क्लास में कुछ हद तक लग्जरी सुविधा मिलती है।(लंबी ट्रेन यात्रा करने वालों के लिए आरामदायक टिप्स)
इसे भी पढ़ें:5 दिन नहीं बल्कि 1 दिन की छुट्टी लेकर हफ्ते भर घूम सकते हैं, ऐसे बनाएं प्लान
इकोनॉमी क्लास सीट और बिजनेस क्लास सीट से सबसे ऊपर है फर्स्ट क्लास की सीट। फर्स्ट क्लास में सबसे अधिक फ़िल्मी सितारों, मशहूर सेलेब्रिटी, बिजनेसमैन आदि लोग सफ़र करते हैं। यह दोनों ही क्लास की तुलना में बहुत महंगा होता है, लेकिन सुविधा किसी लग्जरी होटल से कम नहीं होता है।(थके हुए यात्रियों के लिए एयरपोर्ट का तोहफा)
फर्स्ट में स्पेस की कोई दिक्कत नहीं होती है और इस क्लास में नेट, टीवी, भोजन, ड्रिंक आदि चीजों को सुविधा होती है। कहा जाता है कि इस क्लास में परोसे जाना वाला भोजन भी फाइव स्टार होटल से आता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।