अगर आप जिज्ञासु इंसान हैं और आपको अपने आसपास की चीजों पर गौर करना पसंद है, लेकिन कई बार बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं, जिनके बारे में हम जानना तो चाहते हैं, लेकिन किसी को पता नहीं होता है। आज हम ऐसी कुछ डेली यूज की चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे, तो आइए जानते हैं रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों से जुड़ी रोचक बातें।
कभी-कभी बहुत ही चीजें हमें चलते-फिरते भी दिखती हैं, लेकिन उन चीजों के इस्तेमाल के बारे में हमें आइडिया नहीं होता है। आज के लेख में हम इन्हीं चीजों पर बात करेंगे।
टूथपेस्ट ट्यूब के नीचे बने कलर मार्क
अगर आपने अभी तक अपने टूथपेस्ट ट्यूब को ध्यान से नहीं देखा है, तो अभी देखिए। आप पाएंगे कि उस ट्यूब के निचले हिस्से पर कलर के मार्क बने होंगे। आमतौर पर ये कलर ब्लैक, ब्लू, रेड या ग्रीन कलर के होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये कोई डिजाइन नहीं बल्कि इसका कोई मतलब होता है। ब्लू रंग का मतलब होता है ये टूथपेस्ट नेचुरल चीजों से बना है और इसमें कुछ मेडिसिन भी मिली हुई हैं। लाल रंग का मतलब होता है कि टूथपेस्ट नेचरल चीजों के साथ कुछ केमिकल चीजों से भी बना है। काले रंग का मतलब होता है कि टूथपेस्ट पूरी तरह केमिकल से बना है और हरे रंग का मतलब है कि टूथपेस्ट पूरी तरह नेचुरल चीजों से बना है। आप अभी चेक करें कि आप कौन से टूथपेस्ट इस्तेमाल कर रहे हैं।
एस्केलेटर पर ब्रिसल्स होने का मतलब
आपने मॉल या पब्लिक एरिया में एस्केलेटर का इस्तेमाल जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपने एस्केलेटर के किनारों पर लगे ब्रिसल्स पर ध्यान दिया है। कई लोग एस्केलेटर पर चलते समय अपने जूतों को उसमें सटाकर चलते हैं ताकि गंदगी साफ हो सके और वो सोचते है यही इसका यूज है, लेकिन आपको बता दें कि एस्केलेटर पर ब्रिसल्स इसलिए बनी होती हैं, ताकि लोग किनारों से उचित दूरी बनाकर रख सके और उनके शू लेसेस, दुपट्टा, साड़ी आदि एस्केलेटर के किनारों पर न अटके और दुर्घटना से बचा जा सके।
इसे भी पढ़ें-आखिर क्यों महिलाओं की जीन्स में पीछे दिखता है ये गैप
जींस में पॉकेट के अंदर छोटा पॉकेट होने का मतलब
जींस में बड़े पॉकेट के साथ आपने गौर किया होगा कि एक छोटा पॉकेट होता है, जिसका हम सिक्के या फिर कोई छोटी जरूरी चीज रखते हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि जींस का छोटा पॉकेट बनाने का पर्पज क्या रहा होगा? अगर नहीं तो आइए जानते हैं। पहले जींस पहनने वाले वो लोग थे, जो खदानों में वर्कर थे और उनके पास आज के समय के जैसे हाथों में पहनने वाली घड़ियां नहीं होती थीं। तब लोग पॉकेट वॉच का इस्तेमाल किया करते थे। और इन्ही पॉकेट वॉच को रखने के लिए जींस में ये छोटी पॉकेट दी जाती हैं, ताकि माइनर्स आसानी से समय देख सकें।
इसे भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं महिलाओं की जीन्स में क्यों नहीं होतीं पुरुषों की तरह गहरी पॉकेट
पैन के हैंडल में बने छेद का मतलब
अगर आप किचन में काम करते हैं, तो आपने गौर किया होगा कि पैन के हैंडल में एक छेद होता है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि इसे क्यूं बनाया गया होगा? ज्यादातर लोग इसे कील से टांगने में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस छेद को बनाने के पीछे कारण यह है कि खाना बनाने के दौरान बड़ी चम्मच या स्पेट्यूला को इस छेद में फंसाकर रख सकते हैं, ताकि चम्मच गंदा न हो। अब आप भी इस छेद का ऐसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
पेन के ढक्कन में छेद होना
अक्सर आपने गौर किया होगा कि पेन के ढक्कन में छेद बना होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ढक्कन में छेद क्यूं? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि कई लोगों को पेन के ढक्कन को मुंह में लेने की आदत होती है। शायद आप भी वो इंसान हो सकते हैं। ये छेद इसलिए बना होता है कि अगर गलती से पेन का ढक्कन गले में अटक जाए, तो उस छेद से हवा जाती रहेगी और इस तरह से किसी बड़ी दुर्घटना से इंस्टेंटली बचा जा सकता है। दूसरा यह भी कि ढक्कन पर बने छेद पेन के बंद होने और खुलने पर वायु के दबाव को सामान रूप से बनाए रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें-महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ क्यों लगे होते हैं? जानें वजह
Recommended Video
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ें रहें herzindagi.com से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।