Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

दुनियाभर के इन अजीबो-गरीब कानून के बारे में जानकर आपको भी होगी हैरानी

दुनियाभर में ऐसे कई अजीबो-गरीब कानून बनाए गए हैं, जिनके बारे में जानकर आपको भी बेहद हैरानी होगी।
Updated:- 2022-03-08, 12:12 IST
image

दुनिया में हर देश के अपने नियम व कायदे हैं। किसी भी देश की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई तरह के कानून बनाए जाते हैं और इन कानून का पालन करना उस देश के नागरिक के लिए आवश्यक होता है। कानून का उल्लंघन करने पर सजा तक का प्रावधान है। कुछ कानून देश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने व देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन कुछ कानून ऐसे भी हैं, जिनके पीछे के वास्तविक उद्देश्य को जान पाना बेहद मुश्किल है।

इतना ही नहीं, यह कानून इतने अजीबो-गरीब हैं कि इनके बारे में जानने वाला हर व्यक्ति चकित रह जाता है और यह बेहद ही मजाकिया नजर आते हैं। मसलन, टॉयलेट में फ्लश करना और  बुद्ध के साथ सेल्फी लेना आदि को अलग-अलग देशों में गैर-कानूनी माना गया है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ अजीबो-गरीब कानूनों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी एक बार तो हैरत में अवश्य डाल देंगे-

बौद्ध प्रतिमाओं के साथ सेल्फी लेना गैर-कानूनी

Weird Laws

अमूमन जब भी हम किसी जगह पर घूमने के लिए जाते हैं, तो वहां पर बार-बार सेल्फी लेते हैं। लेकिन श्रीलंका में सेल्फी लेने को भी कानून बनाए गए हैं। यहां पर बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के प्रति किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। विशेष रूप से, इस देश में बुद्ध की प्रतिमा की ओर पीठ करके सेल्फी लेने की मनाही है, क्योंकि इसे यहां पर अपमानजनक माना जाता है।  

देर रात टॉयलेट में फ्लश करना गैर-कानूनी

Weird Laws in world

स्विट्रजरलैंड का यह कानून बेहद अजीबो-गरीब है। अगर आप स्विट्जरलैंड में रह रहे हैं तो रात दस बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना गैर-कानूनी माना जाएगा। फिर, भले ही आप अपने घर में क्यों ना रह रहे हों। दरअसल, टॉयलेट में फ्लश करने समय आवाज आती है और सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण की कैटेगिरी में रखती है। शायद इसलिए इस कानून को बनाया गया हो।(इन हैक्स की मदद से टॉयलेट पर जमी गंदगी और दाग को मिनटों में करें साफ)

इसे जरूर पढ़ें- कानूनी प्रावधानों और महिला अधिकारों के बारे में बताकर हमने बढ़ाया आपका आत्मविश्वास

चेहरे को कवर करना है गैर-कानूनी

डेनमार्क एक ऐसा देश है, जहां आप पब्लिक एरिया में पूरी तरह से अपने चेहरे को कवर नहीं कर सकते। दरअसल, सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर साल 2018 में एक कानून बनाया गया कि लोग सार्वजनिक जगहों पर चेहरे को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े नहीं पहन सकते हैं।

पैसों को इस तरह रखना है गैर-कानूनी 

world Weird Laws

थाईलैंड में पैसे को आप किस तरह से अपने पास रखते हैं, इसे लेकर भी एक कानून बनाया गया है। यहां पर आपको पैसों पर पैर रखने की इजाजत नहीं है। दरअसल, थाई कंरसी पर देश के शाही परिवार की तस्वीरें छपी हुई हैं। ऐसे में माना जाता है कि अगर लोग पैसों पर पैर रखते हैं तो इससे शाही परिवार की छवि खराब होती है। ऐसा करना कानून के खिलाफ है और ऐसा करने पर सजा का प्रावधान भी है।(ऐसे देश जो अपने यहां ठहरने के पैसे देते हैं)

 

इसे जरूर पढ़ें- भारतीय कानून के ये 5 अहम कदम रोकेंगे Violence Against Women

नीली जींस पहनना है गैर-कानूनी

WeirdLaws

आज के समय में जींस पहनना पुरूषों से लेकर महिलाओं तक को पसंद आता है। लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां पर नीली जींस पहनने पर प्रतिबंध है। दरअसल, उत्तर कोरिया की सरकार ने नीले रंग की जींस पहनने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। दरअसल, वहां की सरकार का मानना है कि इस तरह जींस पर प्रतिबंध लगाने से वह अपने देश को पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से बच सकते हैं। वहां अगर कोई नीले रंग की जींस पहने हुए नजर आता है तो उस व्यक्ति को वहां के कानून के हिसाब से सजा दी जाती है।

 

आपको किस देश का कानून सबसे अजीब लगा, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।