आखिर क्यों घर की नई दुल्हन नहीं देखती ससुराल की पहली होली?

Shadi Ke Baad Bahu Ki Pehli Holi Mayke Mein Kyu Hoti Hai: 8 मार्च, दिन बुधवार को होली का पर्व मनाया जाएगा। होली को लेकर कई सारी मान्यताएं समाज में प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक है नई बहु का पहली होली मायके में मनाना।
लोक प्रचलित कथाओं के अनुसार, घर की नई दुल्हन को अपनी पहली होली पति के साथ मायक में मनानी चाहिए ससुराल के बजाय। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसे पीछे का कारण और इससे जुड़ा तर्क।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, लड़की का अपने ससुराल की पहली होली देखना अशुभ माना जाता है। इसके पीछे का एक तर्क तो यह है कि जलती हुई होली अगर सास और बहु एक साथ देख लें तो घर में दरार पैदा होती है। सास (सास से अनबन दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय) और बहु का रिश्ता प्यार के बजाय तकरार की बुनियाद पर टिकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Hanuman Ji: खुश होते हैं हनुमान जी तो मिलते हैं यह संकेत, ज्योतिष से जानें
- घर में कलह पैदा होती है और व्यक्तिगत संबंध भी बिगड़ जाते हैं। इसके अलावा, एक तर्क ये भी है कि दामाद को भी पहली होली अपनी बीवी के साथ उसके मायके में ही मनानी चाहिए क्योंकि इससे वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है। वैवाहिक जीवन सुखमय और संपूर्णता से भरा रहता है।
- हालांकि लॉजिकल पॉइंट ऑफ़ व्यू से देखा जाए तो मायके में पहली खेलने का रिवाज इसलिए भी है क्योंकि मायके में लड़की खुद को थोड़ा फ्री महसूस करती है और पति के साथ खुलकर होली खेल पाती है। वहीं, ससुराल में सास, ससुर और अन्य रिश्तेदार होते हैं जिनके सामने झिझक होना सामान्य है।
- साथ ही, लड़की के मायके के सभी सदस्यों से दामाद का रिश्ता भी मजबूत होता है। जिस प्रकार की झिझक लड़की ससुराल के लिए महसूस करती है ठीक वैसी ही झिझक लड़के को भी है लड़की के मायके वालों से होती है, ऐसे में मायके में पत्नी के साथ होली खेलने से उसकी ये झिझक भी दूर होती है।
इसे जरूर पढ़ें: Tulsi Ke Upay: मंदिर के कोनों में रखें ये 3 तुलसी, दिखने लगेंगे ऐसे लक्षण
- मान्यता है कि मायके में पहली होली खेलने से होने वाली संतान (संतान की परेशानी दूर करने के लिए लड्डू गोपाल मंत्र) भी हृष्ट-पुष्ट और स्वास्थ्य पैदा होती है। कुछ स्थानों पर ऐसी भी मान्यता है कि न सिर्फ नई दुल्हन बल्कि वो मां जिसे होली के आस-पास बेबी हुआ है उसे भी ससुराल की होली नहीं देखनी चाहिए। इससे बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
तो इस कारण से घर की नई बहु पहली होली मायके में मनाती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।