herzindagi
image

आप भी बनने वाली हैं दुल्हन? तो कपड़ों से लेकर मेकअप तक, यहां जानें शॉपिंग की पूरी लिस्ट

अगर आपकी भी कुछ ही दिनों में शादी होने वाली हैं और आप अपनी शादी के लिए शॉपिंग का प्लान बना रही हैं, तो आज हम आपको दुल्हनों की शॉपिंग की लिस्ट बताएंगे, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-11-18, 18:32 IST

शादी विवाह का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में अधिकतर दुल्हन अपने लिए शॉपिंग करती हैं। अगर आपकी भी शादी होने वाली हैं और आप शॉपिंग के लिए जाने वाली हैं, तो अब आपको शॉपिंग को लेकर कन्फ्यूजन होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी शॉपिंग लिस्ट बताएंगे, जो हर दुल्हन के लिए खास हो सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें हैं, जो दुल्हन को शादी से पहले खरीद लेनी चाहिए।

आउटफिट और एक्सेसरीज की शॉपिंग 

अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं, तो यहां आपको कपड़ों से लेकर मेकअप तक पूरी दुल्हन की शॉपिंग लिस्ट मिलेगी। दुल्हनों के लिए सबसे जरूरी होता है। शादी में पहनने के लिए आउटफिट और एक्सेसरीज। ऐसे में आप अपने हर फंक्शन के हिसाब से ड्रेसेस खरीद लें साथ ही इससे मैचिंग ज्वेलरी भी खरीद सकती हैं। आप लहंगा, इंडो वेस्टर्न से लेकर साड़ी तक खरीद सकती हैं। ज्वेलरी में आप मांग टीका से लेकर बिछिया तक सभी एक्सेसरीज खरीद सकती हैं। आप चाहें तो सोने-चांदी के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीद सकती हैं। 

INS  (51)

फुटवियर करें शामिल 

ज्वेलरी और आउटफिट के अलावा आप अपने साथ फुटवियर भी शामिल कर सकती हैं। आप हर फंक्शन में पहनने के लिए अलग अलग फुटवियर ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो सर्दियों के लिए मैचिंग स्टाइलिश शॉल भी खरीद सकती हैं। आप अपने लिए स्टाइलिश हैंडबैग या क्लच भी खरीद लें।

ब्रांडेड मेकअप प्रोडक्ट

इसके अलावा आप अपने लिए एक से एक ब्रांडेड मेकअप प्रोडक्ट खरीद लें। आपको मार्केट में मेकअप किट और स्किन केयर किट आसानी से मिल जाएगी। आप चाहें तो मेकअप और स्किन केयर किट के अलावा कुछ छोटी छोटी चीजों का भी खास ध्यान रखें जैसे - सेफ्टी पिन और हेयर एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

सूट और स्किन केयर से जुडी चीजें 

शादी के लिए इन सभी चीजों के अलावा आप ससुराल जाने से पहले भी कुछ चीजों की खरीदारी कर सकती हैं। जैसे - ससुराल में पहनने के लिए साड़ी, ब्लाउज या सूट भी रख सकती हैं। स्किन केयर के सामान और फुटवियर के साथ जरूरत के सभी सामन।

INS  (50)

नाइट वियर और ट्रेवल किट 

आप चाहें तो लॉन्जरी और हनीमून एसेंशियल्स जैसे नाइट वियर,पायजामा सेट। आप अपने लिए ट्रैवल किट भी खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अपने लिए मेडिकल किट भी साथ रख सकती हैं। इन सभी चीजों की मदद से आप आसानी से अपनी शादी की शॉपिंग कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Meenakari Bangles: मीनाकारी बैंगल्स के ये नए डिजाइन्स, जो बढ़ा देंगे आपके हाथों की खूबसूरती

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : META AI 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।