Tulsi Ke Upay: मंदिर के कोनों में रखें ये 3 तुलसी, दिखने लगेंगे ऐसे लक्षण

Tulsi Ke Upay: हिन्दू धर्म में तुलसी को अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसी कारण से तुलसी पूजा का विशेष विधान है। जहां एक ओर धार्मिक दृष्टि से तुलसी बहुत लाभकारी होती है वहीं, ज्योतिष दृष्टि से भी तुलसी को पुण्यकारी और प्रभावशाली माना जाता है।
ज्योतिष में तुलसी से जुड़े कई ऐसे अचूक उपाय बताये गए हैं जिन्हें आजमाने से आपको जीवन की कई परेशानियों से निजात मिल सकती है। साथ ही, धनलाभ के भी योग बनते हैं। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इन्हीं में एक सर्वोत्तम उपाय के बारे में विस्तार से।
तुलसी के प्रकार (Types Of Basil)

- तुलसी कई प्रकार की होती हैं इनमें से प्रमुख हैं- श्यामा तुलसी, रामा तुलसी, श्वेत तुलसी, वन तुलसी और नींबू तुलसी। जहां एक ओर रामा तुलसी (तुलसी के गमले पर बनाएं यह चिह्न) हरे रंग की होती है। इसे उज्ज्वल तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। तो वहीं, श्यामा तुलसी का रंग हल्का बैंगनी होता है। यानी कि श्यामा तुलसी की पत्तियां श्याम रंग अर्थात बैंगनी रंग की होती हैं। इसे कृष्ण तुलसी भी कहा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Falgun Month 2023: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह? जानें महत्त्व, नियम और पूजा विधि
- श्वेत तुलसी को ज्यादातर विष्णु तुलसी के नाम से बुलाते हैं। इस तुलसी में पुष्प आते हैं जो सफेद रंग के होते हैं। इसी कारण से यह श्वत तुलसी कहलाती है। यह तुसली भगवान विष्णु को अति प्रिय होती है इसी कारण से इसे विष्णु तुलसी कहा जाता है। वन तुलसी जंगली तुलसी होती है और इसकी पत्तियां बरबरी होती है। वहीं, नींबू तुलसी कुछ कुछ नींबू के पेड़ की पत्तियों जैसी ही दिखती है।
तुलसी का उपाय (Astro Remedy Of Basil)

- तो ये तो हमने आपको बताया तुलसी के प्रकार के बारे में अब आपको बताते हैं कि आपको करना क्या है। पूजा में मुख्य रूप से रामा, श्यामा आर श्वेत तुलसी का इस्तेमाल होता है। ऐसे में आपको तीनों तुलसी की कुछ पत्तियां तोड़नी हैं और उन्हें लाल कपड़े में लपेट कर गांठ बांधनी है।
- फिर उसके बाद लाल कपड़े पर स्वास्तिक बनाना है और अक्षत छिड़क कर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु (भगवान विष्णु को क्यों कहा जाता है नारायण) का ध्यान करना है। ऐसी सी आपको 4 और पोटलियां बनानी हैं। यानी कि कुल मिलाकर हो गईं पांच पोटलियां। इसके बाद आपको 4 पोटली मंदिर के 4 कोनों में रखनी है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: घर के इन 8 स्थानों पर रखें कुमकुम, दूर होगी पति से अनबन
- वहीं, पांचवी पोटली धन रखने के स्थान यानी कि किसी तिजोरी आदि में रखनी है। हर शुक्रवार को पत्तियां बदलनी हैं और पुरानी पत्तियों को ग्रहण करना है। तुलसी की पत्तियां कभी खराब नहीं होती हैं तो इन्हें खाने से आपकी सेहत खराब नहीं होगी।
- इस उपाय को हर शुक्रवार दोहराने से आपको निश्चित ही लाभ मिलेगा। जिसके संकेत आपको खुद-ब-खुद नजर आने लगेंगे। नौकरी में उन्नति मिलेगी, धन में वृद्धि होगी, घर में शांति स्थापित होगी और जीवन के कष्टों से बाहर निकलने का रास्ता भी मिलेगा।
तो ये था तुलसी से जुड़ा अचूक उपाय जिसे आजमाने से आपको कई तरह के लाभ हो सकते हैं और कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।