Bridal Saree Designs: नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल में पहनें इस तरह की साड़ी, देखें डिजाइंस
-1765798859612.webp)
शादी विवाह का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे सीजन में अधिकतर महिलाएं जिनकी शादी हो गई हैं, वे ससुराल में पहनने के लिए साड़ी को लेकर काफी कन्फ्यूजन रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और ससुराल में पहनने के लिए साड़ी तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइंस बताएंगे, जिसे आप ससुराल में पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
हैवी डीप टील कलर ब्राइडल साड़ी
अगर आप अपने ससुराल में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने लुक को खास बनाने का सोच रही हैं, तो अब आपको साड़ी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप इस तरह की खूबसूरत हैवी डीप टील कलर ब्राइडल साड़ी को ट्राई कर अपने लुक को ससुराल में अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी।

गोल्ड जरी वर्क कांजीवरम साड़ी
आप चाहे तो अपने ससुराल में गोल्ड जरी वर्क कांजीवरम साड़ी को भी पहन सकती हैं। ऐसी शादी इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगी और आपके लुक को एलिगेंट टच देने में मदद करेगी। इस तरह की साड़ी को भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसके साथ आप चाहे तो डिजाइनर ब्लाउज, ज्वेलरी और मेकअप कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

बॉटल ग्रीन ऑर्गेंजा फ्लोरल साड़ी
अपने ससुराल में भीड़ से हटकर दिखने के लिए और दुल्हन वाले लुक को खास बनाने के लिए आप बॉटल ग्रीन ऑर्गेंजा फ्लोरल साड़ी डिजाइन को भी ट्राई कर हैं। ऐसी साड़ी ससुराल में पहनने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन भी आर्डर कर सकती हैं। इसके साथ आप डिजाइनर ब्लाउज बनवाकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 लाइट वेट साड़ी, दिखेंगी भीड़ से हटकर
कॉफी ब्राउन स्टोन जरी एम्ब्रोइडरी वर्क साड़ी
आप चाहे तो इस तरह की खूबसूरत कॉफी ब्राउन स्टोन जरी एम्ब्रोइडरी वर्क साड़ी को भी अपने ससुराल में पहनकर ससुराल में मौजूद सभी लोगों को खुश कर सकती हैं साथ ही हस्बैंड का भी दिल जीत सकती हैं। ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेगी। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद कर अपने लुक को खास बना सकती हैं।

गोल्डन ऑर्गेंजा ब्राइडल साड़ी
अगर आप शादी के बाद ससुराल में अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह की खूबसूरत साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। आप इस खूबसूरत साड़ी को ससुराल में पहनकर अपने लुक से अपने हस्बैंड का भी दिल जीत सकती हैं। ऐसी साड़ी में आप बला की खूबसूरत लगेंगी। इसके साथ आप डिजाइनर ब्लाउज की शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Saree For Women: हर तीज त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 साड़ी की नई डिजाइन, खूबसूरती में लगा देगी चार चांद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।