फिल्म शूटिंग या बिल्डिंग बनाते समय क्यों होते हैं हरे पर्दे का इस्तेमाल, जानिए

अगर आपको भी जानना है कि फिल्म शूटिंग या बिल्डिंग बनाते समय क्यों होते हैं हरे पर्दे का इस्तेमाल तो आइए जानते हैं।
Updated:- 2022-04-26, 15:47 IST
image

अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि किसी भी बिल्डिंग को बनाते समय हरे कपड़े का ही इस्तेमाल क्यों होता है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? दूसरा सवाल- फिल्म शूटिंग के दौरान भी हरे पर्दे का ही क्यों इस्तेमाल किया जाता है? शायद, इन दोनों ही सवालों का जवाब आपको नहीं मालूम हो। ऐसे में आपको भी उत्सुक होंगे कि आखिर हरे पर्दे ही क्यों? इसकी जगह लाल, काला, पीला, बैगनी आदि रंग के कपड़े क्यों नहीं इस्तेमाल किए जाते हैं। अगर आप भी इस कहानी के पीछे की दिलचस्प बातें जानना चाहते हैं तो इस लेख को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए।

फिल्म में क्यों होता है हरे पर्दे का इस्तेमाल?

green cloth is used in film shoots inside

फिल्म शूटिंग के दौरान हरे पर्दे का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि सॉफ्टवेयर की माध्यम से वीडियो में इफेक्ट्स डाला जा सके। जैसे किसी फिल्म का वीडियो शूट करते हैं और उसकी लोकेशन सही नहीं तो हरे पर्दे का इस्तेमाल करके उस शूटिंग का लोकेशन किसी अन्य जगह का दिखा सकते हैं।

आपको बता दें कि हरे पर्दे का इस्तेमाल अक्सर एक्‍शन फिल्मों और एनिमेशन फिल्मों को बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह कहा जाता है कि हरा रंग किसी भी अन्य रंग की अपेक्षा रौशनी को अपने में तेजी से समाहित करता है। जैसे-सूरज की रौशनी को हरा रंग तेजी से अपने अंदर समाहित करता है।

इसे भी पढ़ें: Ac लेना हो या स्मार्ट टीवी, दिल्ली के इन सस्ते इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में खरीदने पहुंचे

हरे पर्दे की जगह काले रंग का हो तो?

green cloth is used in film shoots inside

कहा जाता है कि जब कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में बैकग्राउंड कुछ इफेक्ट्स डालना होता है तो काले पर्दे को हटाने के साथ-साथ जो भी काला रंग का सामान होता है वो हट जाता है। जैसे- इंसान का बाल काले रंग का होता है और जब काले रंग का पर्दा इस्तेमाल होता है तो बाल ही हट सकते हैं या फिर दिखाई नहीं देते हैं। हरे पर्दे को लेकर ये भी कहा जाता है कि हरा और ब्लू रंग ही है जो इंसान के शरीर के किसी भी अंग के रंग से नहीं मिलता है। (चांदनी चौक के बनने के पीछे है एक रोचक कहानी) 

बिल्डिंग बनाते समय क्यों होता है हरे पर्दे का इस्तेमाल?

green cloth is used in construction inside

आपके दिमाग में अभी तक यह सवाल घूम रहा होगा कि बिल्डिंग बनाते समय लाल, सफ़ेद या काले कपड़े का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता है। आखिर रहा रंग का कपड़ा ही क्यों इस्तेमाल होता है? ऐसे में आपको बता दें कि हरा रंग दूर से ही दिखाई देता है। रात में भी थोड़ी सी रौशनी पड़ने पर रिफ्लेक्ट होता जाता है ताकि कोई घटना न हो सके। (300 साल पुराना शिव मंदिर)

 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में खराब हो रहा है लेमन ग्रास का पौधा, तो ऐसे करें देखभाल

श्रमिकों का ध्यान न भटके

green cloth is used in construction inside

ईमारत निर्माण के दौरान हरे रंग के कपड़े से ढकने के पीछे यह तर्क दिया जाता है कि इससे निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे श्रमिकों का ध्यान नहीं भटके। कई श्रमिकों को ऊंचाई पर काम करने से डर लगता है। ऐसे में उनका मन नहीं भटके और नीचे देखर उन्हें डर नहीं लगे इसलिए बिल्डिंग को हरे कपड़े से ढक दिया जाता है।   अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@sutterstocks,hicagocanvas.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।