Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

जानिए क्यों वकील पहनते हैं काला कोट?

आपने वकीलों को अक्सर काले रंग के कोट में देखा होगा पर वह क्यों इसे पहनते हैं यह हम आपको बताएंगे। 
Updated:- 2022-12-04, 14:00 IST
reason of lawyers wear black coat in hindi

आपने वकीलों को फिल्म में या फिर असल जिंदगी में काला कोट पहने हुए देखा होगा। वकीलों को देखकर आपके दिमाग में यह बात जरूर आती होगी कि वह क्यों काला कोट पहनते हैं? इसे पहनने के पीछे का क्या कारण हैं इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे इसलिए अंत तक यह लेख जरूर पढ़ें।

कब से शुरू हुआ काला कोट पहनना?

why lawyers wear black coat reason in hindi

आपको बता दें कि इतिहास के अनुसार वकालत की शुरुआत 1327 में हुई थी। उस समय न्यायाधीशों के लिए अलग तरह की ड्रेस होती थी। आपको बता दें कि उस वक्त वकीलों को काला कोट नहीं पहनना होता था। उस समय वकील लाल कपड़े और भूरे रंग का गाउन पहना करते थे।

वकीलों का ड्रेस कोड में साल 1600 के बाद बदला गया था। वहीं बात करें अगर न्यायाधीशों की तो वह सफेद रंग के बालों वाली विग पहनते थे। आपको बता दें कि 1637 में एक प्रस्ताव रखा गया जिसके अनुसार न्यायाधीश और वकीलों को आम जनता से अलग दिखने के लिए काले रंग का ड्रेस कोड पहनने के लिए कहा गया था।

फिर इसके बाद से ही वकील पूरी लंबाई वाले गाउन पहनने लगे थे और आज भी आपने उन्हें उस ड्रेस कोड में ही देखते होंगे। भारत में इस ड्रेस कोड को 1965 में अनिवार्य कर दिया गया था।

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं महिलाओं की जीन्स में जिपर क्यों लगाया जाता है?

यह भी है काला कोट पहनने के पीछे का कारण

आपको बता दें कि काले रंग के कोट को अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है इस कारण से इसे भारत के अलावा भी कई सारे देशों में वकील यह ड्रेस कोड फॉलो करते हैं। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि इंग्लैंड के किंग चार्ल्स द्वितीय के निधन पर भी वकील और जज को काले कपड़े पहनने के लिए आदेश दिया गया था।( आखिर क्यों जीन्स की पॉकेट पर होते हैं छोटे बटन, जानें )

इस कारण से भी वकील काले रंग का कोट पहनते हैं। वहीं बात करें अगर साल 1694 की तो क्वीन मैरी की मृत्यु के बाद राजा विलियमसन ने क्वीन के निधन का शोक मनाने के लिए सभी जज और वकीलों को काले रंग के गाउन पहनने का आदेश दिया था ताकि वह लोग आम जनता से अलग नजर आए। इस कारण से भी वकीलों ने काला कोट पहनना शुरू कर दिया था।

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं महिलाओं की जीन्स में क्यों नहीं होतीं पुरुषों की तरह गहरी पॉकेट

इन सभी कारणों की वजह से वकील काला कोट पहनते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।