
कई बार आपको भी दिमाग में यह सवाल आता होगा कि आखिर पक्षी पेड़ की डाल पर सोते समय क्यों नहीं गिरते हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि पक्षी अपनी एक आंख खोलकर सोते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पक्षी से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने वाले हैं।
कई बार ऐसा इंसानों के साथ भी होता है जब वह काफी गहरी नींद में होते हैं और बेड से गिर जाते हैं। वहीं, पेड़ पर सो रहे पक्षी पतली-सी टहनी पर पूरी रात सोते रहते हैं। सवाल तो सच में उत्सुकता जगाने वाला है न। कई लोगों के जेहन में इस प्रकार का सवाल कई बार आया होगा।

पक्षी सोते समय अपनी एक आंख खोलकर सोते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोते वक्त भी उनके दिमाग का एक हिस्सा एक्टिव रहता है। वहीं, अगर आपने कभी सोते हुए पक्षी को देखा होगा, तो आपको इसके बारे में पता होगा। गौर करने की बात यह है कि जब पक्षी की दांई आंख खुली हो, तो इसका मतलब है कि उनका बायां दिमाग एक्टिव है। हालांकि हमेशा पक्षी ऐसे नहीं सोते हैं कुछ परिस्थितियों में ही पक्षी इस तरीके से सोते है।
इसे भी पढ़ें:क्या घर में गिद्ध पक्षियों का आना अशुभ है, जानें क्या कहता है शास्त्र
पक्षी बहुत छोटी-छोटी नींद लेते हैं। वहीं, हम इंसान एक बार में लंबी नींद लेते है ऐसे में हम गहरी नींद में चले जाते हैं। इस दौरान हम सपने भी देखते हैं। वहीं, बात पक्षियों की करें, तो उनके साथ ऐसा नही होता है। पक्षी हम इंसानों की तरह गहरी और लंबी नींद नहीं लेते हैं। (चमगादड़ का घर में आना शुभ या अशुभ)
इसे भी पढ़ें:घर में कौए का आना देता है ये 10 संकेत, जानें क्या कहता है शास्त्र
इन सभी क्षमता होने के कारण ही पक्षी सोते समय भी पेड़ से नहीं गिरते हैं। साथ ही वह सोते समय भी एक्टिव रहते हैं और कभी भी खुद का बचाव आसानी से कर सकते हैं। वहीं, पक्षी को पेड़ के बनावट के बारे में अच्छे से जानकारी होती है। वह ऐसी टहनी पर सोते हैं जहां उन्हें पता होता है कि वह उसे अच्छे से जकड़ लेगा। यही कारण है कि सोते समय भी पक्षी नही गिरते हैं।
अब आपके दिमाग में चल रहे इस सवाल का जवाब आपको मिल गया होगा। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।