घर की छत पर निकल आए पीपल का पेड़ तो पितृ दोष ही नहीं हो सकते हैं ये कारण, जानें हटाने का तरीका

हमारे हिंदू धर्म में कई ऐसे पेड़ हैं, जिनकी पूजा की जाती है। उन्हीं में से एक है पीपल का पेड़। ऐसे में महिलाएं पीपल के पेड़ की पूजा करने मंदिर जाती हैं, लेकिन क्या हो अगर पीपल का पेड़ छत पर ही निकल जाए। बता दें कि लोगों का मानना है कि जब पितृ दोष लगता है तब ऐसा होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि पितृ दोष के अलावा भी कई ऐसे कारण हैं, जिसके कारण छत पर पीपल का पेड़ उग सकता है। इस लेख में दिए गए इनपुट वृंदावन के अनंतदास जी महाराज द्वारा दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं, क्या कहते हैं महाराज जी...
छत पर पीपल का पेड़ उग आने के कारण
बता दें कि जैसा कि हमने पहले भी बताया जब पितृ दोष लगता है तब छत पर पीपल का पेड़ उगता है। यह सबसे महत्वपूर्ण कारण होता है। कहते हैं पीपल पर पूर्वजों का वास होता है। ऐसे में यदि वह किसी अनुचित स्थान पर उगे तो इसका मतलब उनकी आत्मा को मुक्ति नहीं मिली है।
जब शनि का नकारात्मक प्रभाव परिवार वालों पर पड़ता है। तब भी छत पर पीपल का पेड़ उग सकता है। ऐसे में शनि दोष या शनि से संबंधित उपाय करना बेहद जरूरी है।
वास्तु के अनुसार मानें तो उत्तर व पूर्व दिशा यानी ईशान कोण होती है, ऐसे में इस दिशा में पीपल का पेड़ उग आया है तो इसका मतलब वास्तु दोष उत्पन्न है। यह घर की प्रगति को रोक सकता है।
बता दें कि पीपल के पेड़ पर देवी देवताओं का भी बात होता है। खासतौर पर सोमवार को शिवजी और शनिवार को विष्णु-लक्ष्मी का वास मानते हैं। ऐसे में इसका मतलब यह है कि देवता आपसे क्रोधित हैं।
इसे भी पढ़ें - वरलक्ष्मी व्रत के दिन घर के मुख्य द्वार पर लगाएं इस पत्ते का तोरण, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
पीपल को राहु से भी जोड़ा गया है। ऐसे में जब राहु का नकारात्मक प्रभाव घर में पड़ने लगता है तब भी यह पेड़ छत पर निकल आता है। इसके कारण न केवल तनाव पैदा होता है बल्कि मानसिक समस्या आदि भी होने लगती है।
पीपल का पेड़ कभी भी घर के सदस्यों को अपने हाथों से नहीं हटाना चाहिए। खासतौर पर घर के बारीस को पीपल का पेड़ नहीं हटाना चाहिए। इसके लिए आप बाहर से किसी पंडित या किसी अन्य इंसान को बुला सकते हैं। इससे अलग पीपल को कभी भी जलाना या फेंकना नहीं जाना। तीनों ही दिन इनकी अलग-अलग तरीकों से पूजा होती है। ऐसे में, पंडित जी से अच्छा दिन निकलवाकर आप इस पेड़ को उखड़वा दें।
इसे भी पढ़ें - छत या बालकनी की दीवार पर उगे पीपल के पौधे को हटाते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, बढ़ सकती हैं मुसीबतें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।