herzindagi
is vulture bad for home

क्या घर में गिद्ध पक्षियों का आना अशुभ है, जानें क्या कहता है शास्त्र

Vulture At Home: शास्त्रों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र है जो हमारे असल जीवन के लिए भी बहुत मायने रखती हैं। आइए जानें गिद्ध पक्षियों का घर में आना हमारे घर के लिए किस तरह के संकेत देता है। 
Editorial
Updated:- 2023-02-06, 16:12 IST

हमारे हिन्दू शर्म शास्त्रों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया गया है जिनका वास्तविक जीवन से कोई न कोई संबंध जरूर होता है। शास्त्रों में न जाने कितनी ऐसी बातें हैं जिन्हें हम बिना वजह जाने ही अनुसरण करने लगते हैं।

आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जो बातों का अनुसरण इसलिए करते हैं क्योकि आपने घर के बड़ों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि आपके घर के लिए कोई चीज अच्छी हो सकती है या फिर बुरी।

घर के बड़े कई ऐसी चीजों और बातों के बारे में बताते हैं जो शुभ-अशुभ फल दे सकती हैं। ऐसी ही एक बात है घर में गिद्ध पक्षी का आना। कई बार हमारे बड़े इस बात के बारे में बताते हैं कि घर में गिद्ध के आने से कुछ अशुभ होने के संकेत मिलते हैं। लेकिन इस बात की वास्तविकता के बारे में जानने के लिए हमने बात की। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें शास्त्रों में लिखी इस बात के बारे में विस्तार से कुछ बातें।

गिद्ध को क्यों माना जाता है मृत्यु का संकेत

why vulture bird is inauspecious

गिद्ध पक्षी को प्राचीन काल से ही दुनिया के कई हिस्सों में मृत्यु और पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता रहा है और ऐसा कहा जाता रहा है कि यदि ये घर के आस-पास नजर आ जाए तो ऐसा संभव है कि आस-पास कोई मृत्यु हुई है। ऐसा भी माना जाता है कि ये आपके घर के लिए भी कोई संकेत दे सकता है। ऐस हो सकता है कि भविष्य में किसी की बीमारी से जुड़ी कोई खबर आए।

इसे भी पढ़ें: घर में बिल्ली का आना, क्या देता है संकेत

गिद्ध दे सकता है भविष्य का संकेत

ज्योतिष और शास्त्रों की मानें तो घर के आस-पास गिद्ध का होना आपको भविष्य के लिए सचेत कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि गिद्ध पक्षी यदि किसी को दिखाई देता है तो उसके जीवन और भविष्य में में कुछ घटनाएं हो सकती हैं। गिद्ध उच्च ज्ञान का प्रतीक माना है क्योंकि यह जीवन के भ्रमों और भविष्य की घटनाओं को देख सकता है। यह अंतर्ज्ञान और एक समझ का प्रतिनिधित्व करता है।

घर में गिद्ध का दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको चीजों को एक अलग नजरिए से देखने की जरूरत है और आप नए विचारों या अंतर्दृष्टि के लिए यदि बदलाव करें तो आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसके अतिरिक्त, गिद्ध को दुनिया के बीच एक संदेशवाहक के रूप में देखा जाता है।(चमगादड़ का घर में आना शुभ या अशुभ)

गिद्ध की मृतकों की मुक्ति का वाहन माना जाता है

why vulture bird is inauspecious in astrology

कुछ प्राचीन संस्कृतियों ने गिद्धों को मृतकों की मुक्ति का द्वार दिखाने के समान माना जाता है। पारसी, तिब्बती और बौद्ध इस प्रथा को आज भी जारी रखते हैं। इन संस्कृतियों में मृतक शरीर को एक खुले स्थान पर छोड़ दिया जाता है जहां उन्हें गिद्धों द्वारा खाया जाता है और मान्यता है कि मृतक को मुक्ति मिल गई क्योंकि उनका मृत शरीर भी किसी काम आया।

इसे भी पढ़ें: घर में कौए का आना देता है ये 10 संकेत, जानें क्या कहता है शास्त्र

गिद्ध को माना जाता है इन चीजों का प्रतीक

meaning of vulture at home

गिद्ध शुद्धि और परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है। यदि आप घर में इसे देखते हैं तो ये पुराने पैटर्न और विश्वासों को छोड़ने का संकेत हो सकता है। ये इस बात के बारे में बताता है कि कैसे आपको अप्रत्याशित होने पर भी संतुलित रहना है।

गिद्ध पक्षी को नवीकरण और पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है। यह जीवन के चक्र और नई शुरुआत के लिए जगह बनाने के महत्व को दर्शाता है। यह इस बात का भी प्रतीक है कि हम चाहे कितनी भी दूर गिर जाएं, हम हमेशा खुद को उठा सकते हैं और फिर से नई शुरुआत कर सकते हैं।

कई संस्कृतियों में गिद्ध बलिदान का प्रतीक कहा जाता है। यह जीवित और मृत लोगों के बीच एक संदेशवाहक माना जाता है और यह पूर्वजों से जुड़ा होता है। मान्यता यह भी है कि गिद्ध मृतकों के साथ संवाद करने में सक्षम होते हैं और अपने संदेशों को वापस जीवित लोगों तक ले जाते हैं। चूंकि ये मृत शरीर को भी खा सकते हैं इसलिए उन्हें निःस्वार्थ त्याग और भक्ति का प्रतीक भी माना जाता है।

वास्तव में गिद्ध पक्षी का घर में आना किसी अशुभ घटना का संकेत न होकर आपको भविष्य के लिए कुछ बातें बताता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: unsplash.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।