हमारे शास्त्रों में कई ऐसे पशु पक्षियों का जिक्र है जिनसे घर में शुभ या अशुभ फल प्राप्त होते हैं। जैसे बिल्ली का घर में आना कुछ ऐसे संकेत देता है जो आपके भविष्य की ओर इशारा करते हैं। कई बार कुत्ते का घर में आना भी अलग बात बताता है।
ऐसे ही कई अन्य जीव जंतु भी हैं जिनका अचानक घर में आना आपके जीवन के लिए सौभाग्य या दुर्भाग्य ला सकता है। इसी तरह के जीवों में से एक है चमगादड़ का घर में प्रवेश करना। दरअसल, ये कहना गलत नहीं होगा कि चमगादड़ का घर में प्रवेश बुरी घटनाओं की ओर इशारा करता है।
चमगादड़ पूर्ण रूप से निशाचर होते हैंऔर दिन के समय किसी भी पेड़ में छिपकर बैठे रहते हैं। लेकिन यदि ये अचानक से आपके घर में प्रवेश कर जाएं तो ये जीवन में आने वाली किसी बड़ी घटना की ओर इशारा हो सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें चमगादड़ का आना कैसे संकेत देता है।
चमगादड़ अक्सर पेड़ पर उल्टे लटके हुए रहते हैं। लेकिन अनायास ही यदि ये आपके घर के किसी भी हिस्से में प्रवेश कर जाएं, तो समझें कि आपको भविष्य में कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा कोई भी संकेत मिलने पर आपको भविष्य में धन हानि तो हो ही सकती है और कर्ज से भी जूझना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि चमगादड़ जमीन से उड़ान नहीं भर पाते हैं और इनका प्रवेश पतन की ओर इशारा करता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में कौए का आना देता है ये 10 संकेत, जानें क्या कहता है शास्त्र
यदि आपके घर में एक साथ कई चमगादड़ प्रवेश कर जाएं तो समझें कि कोई बड़ी बीमारी आ सकती है। ये इस बात का संकेत है कि घर के मुखिया को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके घर में ऐसी कोई भी गतिविधि होती है तो स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें। यदि आप विज्ञान की भी मानें तो चमगादड़ में कई ऐसे बैक्टीरिया और वायरस पाए जाते हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।
अगर आपके घर में चमगादड़ मर जाए तो यह घर के वास्तु दोषकी ओर इशारा करता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में कोई ऐसी नकारात्मक ऊर्जा है जो किसी काम को सफल नहीं होने देती है। ऐसे में आप वास्तु दोष दूर करने के उपाय आजमाएं।
यदि आपके घर में साफ सफाई होने के बावजूद भी चमगादड़ का अचानक से प्रवेश हो जाए तो ये किसी अशुभ समाचार की ओर इशारा करता है। ऐसे में घर के किसी सदस्य की दुर्घटना या मृत्यु के संकेत मिलते हैं। घर में यदि रोज चमगादड़ का प्रवेश हो रहा है तो आप इसे नजरअंदाज न करें बल्कि इससे बचने के उपाय ढूंढ़ें।
इसे जरूर पढ़ें: कबूतर का 1 पंख कर सकता है धन की वर्षा, जानें आसान टोटके
यदि आपके घर में एक चमगादड़ या इनका झुंड प्रवेश कर जाए तो समझें कि आपके घर में कलह कलेश बढ़ने वाला है। ये पति पत्नी के बीच भी झगड़ों (पति-पत्नी के बीच झगड़ों से ऐसे बचें ) की ओर इशारा करता है और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मन मुटाव के संकेत देता है। यह आपके बच्चों के बुरी संगत में जाने के बारे में भी बताता है।
भले ही चमगादड़ का प्रवेश आपके लिए अशुभ हो लेकिन इसे मारना नहीं चाहिए बल्कि अन्य तरीकों से ही घर से बाहर निकालें। चमगादड़ को मारना आपके भविष्य के लिए बहुत बुरा हो सकता है।
चमगादड़ घर में प्रवेश करे तो समझें घर में कोई नकारात्मक घटना होने वाली है, लेकिन परेशान होने की बजाय समस्याएं दूर करने का प्रयास करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com, shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।