Why Birds Fly In V Shape: सुबह और शाम होते ही पक्षियों की चहचहाहट सुनने के साथ लोगों को उन्हें उड़ता हुआ देखना भी काफी अच्छा लगता है। इस दौरान आपने देखा होगा कि पक्षियों के झुंड अक्सर V शेप की आकृति में उड़ते हैं। फिर चाहे उन्हें कितनी भी दूरी क्यों न तय करना हो, वह इसी तरह वी का आकार बनाकर ही उड़ते हैं। पर, क्या आपको पता है कि पक्षियों के झुंड आखिर V शेप के फॉर्मेशन को ही क्यों फॉलो करते हैं। अगर नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं इसके पीछे का साइंस क्या है।
साइंस के अनुसार, V शेप में उड़ने से पक्षियों को वायु की गति में लाभ मिलता है। जब वे इस तरीके से उड़ते हैं, तो एक दूसरे के उड़ान से उत्पन्न वायु प्रवाह का लाभ उठाते हैं। इससे हवा के प्रतिरोध को कम करने में भी मदद मिलती है। इस तरह उन्हें आसानी से और तेज उड़ने में मदद करता है। इससे पक्षियों की ऊर्जा भी बची रहती है और लंबे समय तक दूरी तय करने में भी कारगर होते हैं।
दरअसल, V शेप में पक्षियों के उड़ने से उन्हें बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। इससे उन्हें शिकार करने में भी आसानी होती है। साथ ही, इससे पक्षियों को खतरे से बचने में भी मदद मिलती है, क्योंकि लीडर पक्षी अन्य पक्षियों को रास्ता दिखाता है। इसके अलावा, एक साथ झुंड में जा रहे पक्षियों को एक-दूसरे से कम्युनिकेशन करने में भी दिक्कत नहीं होती हैं।(आखिर रविवार को ही क्यों होती है साप्ताहिक छुट्टी)
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- आखिर 7 दिनों का ही क्यों होता है सप्ताह, जानें इसकी खास वजह
वैज्ञानिकों के अनुसार, पक्षियों के झुंड में एक पक्षी ऐसा होता है, जो सबसे आगे होता है। बाकी के सारे पक्षी उनके पीछे-पीछे उड़ते हैं। उनमें, सबसे आगे उड़ने के लिए कोई कंपटीशन नहीं होता है। बल्कि सभी को बराबर का अधिकार होता है। जब लीडर पक्षी आगे उड़ते हुए थक जाता है तो वह पीछे आ जाता है और उसके बदले में कोई दूसरा पक्षी आगे आकर रास्ता गाइड करता है।(जानिए कैसे हुई बुफे सिस्टम की शुरुआत)
इसे भी पढ़ें- क्यों होता है JCB का रंग पीला? यहां जानें कारण
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik, Unsplash
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।