Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

आखिर क्यों सफेद रंग का होता है हवाई जहाज?

आपने अक्सर देखा होगा कि हवाई जहाज का रंग सफेद ही होता है। लेकिन ऐसा क्यों होता है इसके बारे में हम आज आपको बताएंगे।   
Updated:- 2022-12-25, 10:00 IST
image

आपने कई बार यह गौर किया होगा कि हवाई जहाज का रंग सफेद होता है। इस कलर से हवाई जहाज को पेंट करने के कई सारे कारण भी हैं। अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आखिर सफेद रंग से ही क्यों हवाई जहाज को पेंट किया जाता है तो चलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इसके पीछे क्या कारण छिपा हुआ है। 

1)प्लेन को गर्म होने से बचाता है

why planes are always white in colour

आपको बता दें कि प्लेन का रंग सफेद होने के वैज्ञानिक और इकोनॉमिकल दोनों ही है। लेकिन सबसे मुख्य कारण यह है कि सफेद रंग प्लेन को अधिक गर्म होने से बचाता है।

प्लेन रनवे से लेकर आसमान तक धूप में ही रहता है। इस कारण से सूरज की किरणें लंबे समय तक प्लेन पर पड़ती हैं और इससे प्लेन के अंदर का तापमान भी अधिक हो सकता है।(लंबी फ्लाइट की जर्नी को बनाना है मज़ेदार तो इन बातों का रखें ख्याल)

साइंस के अनुसार सफेद रंग सूरज की इंफ्रारेड किरणों को रिफ्लेक्ट करता है प्लेन के अंदर प्रवेश करने से रोकता है। इस वजह से हवाई जहाज को सफेद रंग से पेंट किया जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें- फ्लाइट लेने से पहले एयरपोर्ट पर बिल्कुल भी न करें ये काम

2) सही से दिखता है डेंट या क्रैक 

आपको बता दें कि सफेद प्लेन में किसी तरह का डेंट या क्रैक होने पर आसानी से पता चलता है। इस वजह से किसी अन्य कलर की जगह सफेद कलर से ही प्लेन को पेंट किया जाता है।

इसके साथ-साथ सफेद रंग की दूसरे रंगों की तुलना में  विजिबिलिटी अधिक होती है।(फ्लाइट अटेंडेंट्स के बैग में हमेशा होती हैं ये 5 चीज़ें)

इस वजह से आसमान में सफेद प्लेन को आसानी से देखा जा सकता है। जिससे दुर्घटनाएं कम होती हैं। आपको बता दें कि ह्यूमन-वाइल्डलाइफ इंटरेक्शन में प्रकाशित एक रिसर्च में बताया गया है कि पक्षी आकाश में सफेद विमान को दूर से देख लेते हैं। इस कारण से विमानों को अन्य रंग की तुलना में सफेद रंग से कलर किया जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें- फ्लाइट अटेंडेंट्स आपको कभी नहीं बताते प्लेन से जुड़े ये सीक्रेट्स

3)वजन में कम होता है सफेद रंग

अन्य रंगों के मुकाबले सफेद रंग का वजन कम होता है और इससे प्लेन का भार ज्यादा नहीं रहता है। इस कारण से आसमान में उड़ने पर प्लेन पर बहुत अधिक भार नहीं रहता है। वहीं किसी अन्य रंग को अगर इस्तेमाल किया जाए, तो प्लेन का वजन बढ़ सकता है। यह कारण भी बेहद अहम माना जाता है। 

तो ये वो सभी कारण जिसकी वजह से प्लेन को हमेशा सफेद रंग से ही पेंट किया जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

 

image credit-freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।