फ्लाइट अटेंडेंट्स आपको कभी नहीं बताते प्लेन से जुड़े ये सीक्रेट्स

आप में से कितने लोगों ने फ्लाइट में सफर किया है? क्या आपने कभी सोचा है कि किस तरह से यात्रा के पहले आपकी फ्लाइट को तैयार किया जाता है या फिर प्लेन में बैठते समय किस तरह की समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं? अधिकतर लोग ये समझते हैं कि सुविधाजनक यात्रा के लिए फ्लाइट बुक करवाना आसान है, लेकिन फिर भी प्लेन के अंदर क्या होता है इसके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा। तो चलिए आपको बताते हैं वो सीक्रेट्स जो प्लेन में बैठते समय फ्लाइट अटेंडेंट्स आपको नहीं बताते हैं।
1. इमरजेंसी ऑक्सीजन मास्क सिर्फ 15 मिनट ही करेगा काम
अगर किसी समय फ्लाइट में ऑक्सीजन की कमी हो जाए और मास्क पहनने की नौबत आ जाए तो ये मत समझिएगा कि कई घंटों का काम हो गया। ये इमरजेंसी ऑक्सीजन मास्क सिर्फ 15 मिनट तक ही आपको सप्लाई दे सकता है। हां, आपको शायद ये नहीं पता होगा कि अधिकतर ट्रेन्ड पायलेट्स इस समय में आपको नीचे की ओर ले जा सकते हैं जहां ऑक्सीजन का प्रेशर सही हो। पर हां, आपको ये मास्क 30 सेकंड के अंदर ही पहनना होगा वर्ना आप बेहोश भी हो सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- फ्लाइट लेने से पहले एयरपोर्ट पर बिल्कुल भी न करें ये काम
2. अगर कोई फ्लाइट के दौरान मर जाता है तो उसे सीट पर ही बैठे रहने दिया जाता है
अगर कोई फ्लाइट की सीट पर किसी कारण मारा जाता है तो उसे फ्लाइट पर ही रखा जाता है। फ्लाइट अटेंडेंट्स उस इंसान को सीटबेल्ट लगाकर बैठा दिया जाता है। कई बार बगल में बैठे पैसेंजर को बताया भी नहीं जाता है।

3. फ्लाइट में मौजूद ईयरफोन्स होते हैं बहुत पुराने
अगर आप फ्लाइट में मौजूद ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं तो ये ध्यान रखें कि ये साफ नहीं होते हैं। इन हेडफोन्स को पहले इस्तेमाल किया जा चुका होता है। भले ही वो प्लास्टिक के सील्ड पैक में आए, लेकिन ये माना जा सकता है कि ये पुराने हैं। हां, अगर आपको प्लेन में हेडफोन खरीदने को कहा जा रहा है तो वो नए ही होंगे।
4. डाइट कोक ग्लास में मांगने पर फ्लाइट अटेंडेंट्स को होती है परेशानी
फ्लाइट में अगर आप कोई ड्रिंक मांगते हैं तो अक्सर उसे ग्लास में डालकर दिया जाता है। पर सोडा और खासतौर पर डाइट सोडा जैसी ड्रिंक्स फ्लाइट में ग्लास में डालने में ज्यादा समय लेती हैं। इनके बबल्स को बैठने में समय लगता है और इसलिए उन्हें ज्यादा परेशानी होती है।

5. आपके बोर्डिंग पास में छुपे होते हैं सीक्रेट्स
आपके बोर्डिंग पास में मौजूद 6 डिजिट के PNR में सिर्फ उसी फ्लाइट की जानकारी नहीं होती बल्कि इसकी मदद से आपकी डिटेल्स जैसे आप कितनी जल्दी-जल्दी फ्लाइट में बैठते हैं, आगे कब ट्रैवल बुकिंग है आदि जानकारी भी निकाली जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- लंबी फ्लाइट की जर्नी को बनाना है मज़ेदार तो इन बातों का रखें ख्याल
6. अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में होते हैं सोने के लिए केबिन
अगर आप ये सोचते हैं कि फ्लाइट्स में बैठने वाले लोगों के पास तो सोने के लिए सीट होती है, लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट्स के पास नहीं तो आप गलत सोच रहे हैं। बड़ी फ्लाइट्स में सीक्रेट केबिन होता है जहां पर फ्लाइट अटेंडेंट्स आसानी से सो सकते हैं। इस केबिन में कई बंक बेड्स लगे होते हैं।
7. आपके प्लेन जल्दी खाली करने से उन्हें होता है फायदा
अपना काम अगर जल्दी खत्म हो जाए तो फिर किसे अच्छा नहीं लगता है। पर क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट अटेंडेंट्स को हर फ्लाइट के हिसाब से पैसे मिलते हैं। ऐसे में वो जितनी जल्दी फ्री हो जाएं उतनी ही जल्दी अपने काम में लग सकते हैं। ऐसे कई पैसेंजर्स होते हैं जो समय पर प्लेन खाली नहीं करते हैं।
तो अब आपको फ्लाइट से जुड़े कई सीक्रेट्स के बारे में पता चल ही गया होगा। ऐसे ही किसी और चीज़ के बारे में आपको जानकारी चाहिए हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।