
क्रिसमस का त्योहार केवल एक त्योहार नहीं होता बल्कि लोगों के लिए खुशी, प्यार और एकता का बेहद खास पर्व भी माना जाता है। ऐसे में लोग इस दिन न केवल सजावट करते हैं बल्कि हरे, लाल और सफेद रंग से अपने घर को कलरफुल भी बनाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि क्रिसमस के पर्व पर हरा, लाल और सफेद रंग का इस्तेमाल ही क्यों किया जाता है? अगर, नहीं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्रिसमस के खास मौके पर हरा, लाल और सफेद रंग का इस्तेमाल क्यों किया जाता है और इसके पीछे क्या इतिहास छिपा है। पढ़ते हैं आगे...
सबसे पहले हरे रंग की बात करें तो बता दें कि हरा रंग पौधों की वजह से सदाबहार माना जाता है। पौधे कभी भी अपना रंग नहीं छोड़ते। वहीं, वह कड़ाके की ठंड में भी एकदम हरे-भरे रहते हैं। ऐसे में यह न केवल आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव लेकर आता है

बल्कि इससे ईश्वर की कृपा का संदेश भी आप लोगों को मिलता है। यही कारण है कि क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री हरे रंग से सजाते हैं। साथ ही हरे रंग का इस्तेमाल इस त्यौहार में काफी ज्यादा करते हैं। कुछ लोग हरे रंग के मौजे लेकर आते हैं तो कुछ हरे रंग से घर की सजावट करते हैं।
इसे भी पढ़ें -Banana Cake ही नहीं, इस बार Christmas पर ट्राई करें केले से बने ये 6 डेजर्ट; मेहमान भी मांगेंगे रेसिपी
अगर लाल रंग की बात करें तो बता दें कि लाल रंग मध्य युग से जुड़ा होता है। वहीं, पहले के समय में क्रिसमस नाटकों में लाल सेब या हॉली बेरी का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता था। साथ ही सांता क्लॉज, लाल पोशाक में आते थे। ऐसे में लाल रंग को न केवल प्यार का रंग मानते हैं बल्कि उत्साह और जीवन की ऊर्जा का प्रतीक भी मानते हैं। यही कारण है कि क्रिसमस के खास मौके पर हरे रंग के साथ-साथ लाल रंग का भी यूज होता है।

वहीं, अगर सफेद रंग की बात करें तो जैसा कि हम सब जानते हैं सफेद रंग में शांति का प्रतीक तो है ही, साथ ही ये पवित्रता और संतुलन के लिए भी जाना जाता है। इससे अलग सर्दियों के मौसम में बर्फ की सफेद चादर सफेद रंग को और महत्व बनाती है। बता दें कि 18वीं सदी में क्रिसमस ट्री के डेकोरेशन के लिए सफेद वेफर्स का यूज होता था, जिसे यीशु मसीह की बॉडी और खून का प्रतीक कहते थे। ऐसे में आज भी घरों और चर्च में व्हाइट कलर का यूज बड़े लेवल पर करते हैं।
इसे भी पढ़ें -Christmas Hair Accessories: क्रिसमस पार्टी ड्रेस के साथ ट्राई करें ये हेयर एक्सेसरीज, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।