हमारे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में ज्यादातर लोग बुरी नजर पर विश्वास करते हैं। हममें से कई लोग इस अवधारणा में विश्वास करते हैं कि कोई ऐसी अज्ञात शक्ति हो सकती है जो जाने-अनजाने में आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
इसे बुरी नजर के नाम से जाना जाता है और इससे बचने के कई उपाय भी सुझाए जाते हैं। इन उपायों में से एक है घर में Evil Eye रखना। ऐसा माना जाता है कि Evil Eye अगर आप घर के कुछ विशेष स्थानों पर लगाती हैं तो आपके जीवन में इसके बहुत शुभ फल मिलते हैं और किसी भी नकारात्मक शक्ति से बचाव किया जा सकता है।
ऐसा माना जाता है कि घर में Evil Eye रखने से आपके घर में किसी भी नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं होता है या फिर बुरी शक्तियां इससे टकराकर वापस लौट जाती हैं और घर की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए वास्तु एक्सपर्ट मधु कोटिया जी से जानें कि आपको Evil Eye घर की किन जगहों पर लगानी चाहिए और ऐसी कौन सी जगहें हैं जिनसे आपको बचना चाहिए।
बुरी नज़र को किसी ऐसे अभिशाप की तरह माना जाता है जो आपके जीवन में समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर आपके घर में या आपको बुरी नजर लग जाती है तो ये आपके जीवन में कई समस्याओं का कारण बन सकती है।
इसकी वजह से आपकी प्रगति रुक सकती है, आपके करियर में बाधाएं आ सकती हैं, आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। हालांकि इसे अंधविश्वास की तरह भी देखा जा सकता है। ज्योतिष की मानें तो बुरी नजर को एक तरह की नकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा जा सकता है। इससे बचने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए जाते हैं जिनमें से Evil Eye रखना विशेष है।
इसे जरूर पढ़ें: Buri Nazar: बर्ताव में होने लगें ये बदलाव तो हो सकता है लगी हो आपको बुरी नजर
कई सालों से लोग अज्ञात शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जाओं (नकारात्मक ऊर्जा का पता कैसे लगाएं) से बचने के लिए एक यंत्र या ताबीज का इस्तेमाल किया जाता है इसे हम Evil Eye नाम से जानते हैं। Evil Eye आमतौर पर लोग कलाई में पहनते हैं, इसकी ताबीज गले में पहनते हैं और घर के बाहर इसे लगाते हैं जिससे बुरी नजर न लगे।
अगर आप घर की बुरी नजर से बचाने के लिए Evil Eye लगाती हैं तो आपको इन्हें कुछ विशेष जगहों पर ही लगाना चाहिए। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से -
अगर आप Evil Eye को घर के लिविंग रूम में रखते हैं तो इसके विशेष लाभ हो सकते हैं। इसे इस तरह से लिविंग रूम में लटकाएं कि इसकी दिशा मेहमानों की दिशा के विपरीत होना चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि मेहमान लिविंग रूम की पूर्व दिशा में बैठते हैं, तो Evil Eye को पश्चिम दिशा में लगाएं। आप खिड़कियों पर Evil Eye वाला शीशा भी लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Evil Eye: किचन का 1 मसाला मिटाएगा बुरी नजर का असर
अगर आप बच्चों का पढ़ाई में मन केंद्रित करना चाहती हैं तो इसे घर के स्टडी रूम में लगा सकती हैं। इससे बच्चों पर किसी भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है और पढ़ाई में मन लगा रहता है।
इसके साथ ही पति-पत्नी के रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको इसे बेडरूम में लगाना चाहिए। ये सामंजस्यपूर्ण, सुखद और शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए इसे सबसे अच्छी युक्ति माना जाता है।
Evil Eye को बगीचे के पेड़ पर लटकाने से सभी अनुकूल ऊर्जाएं आकर्षित होती हैं। इसे बगीचे में लटकाते समय इसका मुख दक्षिण दिशा की ओर करने से बचें। इससे इसका पूर्ण लाभ होता है। इसे बगीचे के बीचों-बीच या उत्तर दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है।
Evil Eye को आमतौर पर लोग घर के मुख्य द्वार पर (मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं ये तस्वीरें) लगाते हैं। आप इसे यदि मुख्य द्वार के दाहिनी तरफ लगाती हैं तो आपके घर के भीतर किसी भी नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं हो सकता है। यह आपके घर के नजर दोषों को दूर करने में मदद करती है। मुख्य द्वार वह स्थान होता है जहां से किसी भी ऊर्जा का प्रवेश होता है, इसलिए इस स्थान पर जरूर लगाएं Evil Eye
अगर आप ऑफिस डेस्क में Evil Eye रखती हैं तो आपका काम में मन लगता है और आपको इसके अच्छे प्रभाव अपनी नौकरी में दिखाई दे सकते हैं। आपको Evil Eye बिजनेस डेस्क पर भी लगाना चाहिए जिससे आपको व्यापार में लाभ हो सकें।
यदि आप वास्तु के इन नियमों के अनुसार घर में Evil Eye रखती हैं तो आपको इसके शुभ फल नजर आने लगते हैं और ये समृद्धि को आकर्षित करती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।