Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

कहीं आपके घर में भी तो नहीं है किसी नकारात्मक ऊर्जा का वास? ऐसे लगाएं पता

अगर आपके घर में कुछ अवांछनीय घटनाएं हो रही हैं तो इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है, आइए जानें इसके संकेतों और दूर करने के उपायों के बारे में।
Updated:- 2022-09-23, 18:43 IST
image

आपने अक्सर अपने घर में किसी बुरी घटना के घटित होने पर लोगों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि शायद घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा है। कई बार घर के लोग एकदम से तनाव में आने लगते हैं या अनचाही बीमारियों का सामना करने लगते हैं, इनका कारण भी आपके घर में मौजूद कोई नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है।

ये सभी लोग जानते हैं कि घर में होने वाली अजीब घटनाएं किसी नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव हो सकता है, लेकिन शायद ही आपमें से किसी को इस बात का पता होगा कि यह कैसे लगाया जा सकता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा वास्तव में है या नहीं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें इसे पहचानने के कुछ आसान तरीकों के बारे में। 

घर में नकारात्मक ऊर्जा के संकेत 

how to know about negative energy

दुनिया सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाओं से भरी है। लेकिन कोई भी अपने घर में किसी भी नेगेटिव वस्तु को अपने इर्द गिर्द देखना पसंद नहीं करता है। यदि घर में कोई बुरी ऊर्जा या शक्ति का साया होता है तो आपको कुछ संकेत मिल सकते हैं जैसे - 

  • घर के सामान का टूटना -फूटना और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का बार-बार खराब होना।  
  • परिवार के किसी सदस्य की बीमारी का लंबे समय तक इलाज के बाद भी ठीक न होना। 
  • बिना वजह किसी बात पर परेशान होना और डिप्रेशन की स्थिति का होना। 
  • किसी अच्छे कार्य या अच्छे अवसर की फल प्राप्ति के अंतिम चरण में ही अटक जाना। 
  • घर के सभी सदस्यों का हर समय सुस्ती महसूस करना। 
  • दिमाग में बार-बार नकारात्मक विचार आना और अपने जीवन को समाप्त करने के बारे में सोचना। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर से हटानी है नकारात्मक ऊर्जा तो अपनाएं पंडित जी के बताए आसान उपाय

 

घर में नकारात्मक ऊर्जा का ऐसे लगाएं पता 

how to find negative energy at home

एक कांच के गिलास में पानी डालें और उसमें गंगाजल (गंगाजल के उपाय) डालें। उस पानी में कुछ गुलाब की पत्तियां डालें और घर में किसी कोने में छिपाकर रख दें। पूरे दिन इसे रखा रहने दें और कम से कम 24 घंटे तक इसे ऐसे ही छोड़ें।

24 घंटे बाद इस पानी के रंग को देखें यदि पानी का रंग पूरी तरह से बदल गया है तो समझें कि आपके घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा है और आप उसके निदान के बारे में सोचें। यदि गिलास का पानी रंग न बदले तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपके घर में आने वाली परेशानियों का कारण कोई नकारात्मक ऊर्जा नहीं है बल्कि ये किसी और वजह से भी हो सकती हैं। 

नकारात्मक ऊर्जा को दूर कैसे करें 

negative energy at home signs

  • नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए अपने घर के प्रवेश द्वार को हमेशा साफ रखें। 
  • दरवाजे की कुंडियों और खिड़कियों को नींबू का रस डालकर पानी से साफ़ करें। 
  • पोछे के पानी में सेंधा नमक डालकर नियमित रूप से पोछालगाएं।  
  • यदि आपको नजर दोष है तो 3 लाल मिर्च लें और उसमें सरसों के कुछ दानों के साथ नमक को सिर के ऊपर से घड़ी की सुई की दिशा में घुमाएं। 
  • घर के किचन में सवा किलो खड़ा नमक किसी लाल कपड़े में बांधकर ऐसी जगह पर रख दें जहां किसी बाहरी की नजर न पड़े। '
  • घर में कुछ ऐसे पौधे लगाएं जो पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करते हों। 

इसे जरूर पढ़ें: ऐसे चेक करें अपने घर का वास्तु

 

आप इन उपायों से अपने घर की किसी भी नेगेटिव एनर्जी का पता लगाने के साथ इसे घर से दूर भी भगा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।