Vastu Upay 25 November: घर की बुरी नजर उतारने के लिए नींबू-लौंग का उपाय करेगा कमाल, जानें तरीका

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। इसके लिए हर कोई अलग-अलग तरीके को ट्राई करता है, ताकि उनके घर के सभी कार्य अच्छे से हो सके। ऐसे में आप नींबू और लौंग के इस खास उपाय को करें। इससे आपके घर में लगी नजर हट सकती है। साथ ही आपके घर की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए इस तरीके से नजर को कैसे करें दूर इसके बारे में विस्तार से आर्टिकल में जानते हैं।
घर पर लगी नजर को कैसे उतारें
- घर की नजर को उतारने के लिए आपको सबसे पहले एक कांच के गिलास में पानी लेना है।
- इसमें आपको एक साबुत नींबू को इसमें डालना है।
- इस गिलास को आपको पूरी रात के लिए ऐसे ही छोड़ देना है।
- अगली सुबह उठने के बाद आपको अपनी उंगली से पानी को हिलाना है।
- इसके बाद आपको इस नींबू को निकालने के बाद इसमें 9 लौंग को लगाना है।
- ऐसा करते हुए आपको ऊं भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना है।
- इसके बाद इसे आपको अपनी घर की वेस्ट डायरेक्शन में रखना है।
- इससे आपके घर की सारी नेगिटिव एनर्जी कम हो जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप घर में किसी नेगेटिव एनर्जी को फील कर रही हैं, तो ऐसे में आप इस उपाय को करें।
- इस उपाय के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन सबसे अच्छा होता है।
- अगर आप इस उपाय को कर रही हैं, तो इसके बाद अपने हाथों को जरूर साफ करें।
- आपको इस उपाय को करने के बाद घर से बाहर नहीं जाना है।
- आपको इस नींबू को अगले दिन घर से बाहर रखकर आना है।
- इस उपाय को करते समय आपको आसपास कोई भी सफेद चीज को नहीं रखना है।
इसे भी पढ़ें: वास्तु टिप्स: इंटरव्यू में बार-बार हो रहे हैं रिजेक्ट? अपनाएं ये असरदार वास्तु उपाय
इस तरीके को ट्राई करके आप अपने घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर कर सकती हैं। इससे आपके घरवालों को किसी की नजर नहीं लगेगी। साथ ही आपके सभी कार्य आसानी से बन जाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की राय जरूर लें। साथ ही इन कार्यों को करने से पहले आप घरवालों को इसकी जानकारी दें, ताकि यह वास्तु उपाय करने के बाद आपके घरवाले बाहर न निकलें।

इसे भी पढ़ें: बिजनेस में तरक्की के लिए 21 वास्तु उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।