हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। इसके लिए हर कोई अलग-अलग वास्तु से जुड़ी चीजों को करता नजर आता है, लेकिन इसके बाद भी हमारे घर में लोगों की नजर लग जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर कुछ ऐसी चीजों को टांगे, जिससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। इसके लिए आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल की बताई गई चीजों का खास ध्यान रखें। इन्हें लगाने से आपके कार्यों में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी। साथ ही आपके सारे कार्य आसानी से हो जाएंगे। बस आपको इन चीजों को सही तरीके से लगाना है।
आप अपने मुख्य दरवाजे पर नारियल या शंक को लगाएं। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती है। साथ ही समृद्धि और शुद्धता घर में बनी रहती है। इसलिए इसे जरूर लगाना चाहिए। इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में नहीं आती है। साथ ही आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। इसलिए आपको यह जरूर लगाना चाहिए। इसे आप लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर टांगे और इसे धूप जरूर दिखाएं, ताकि इसकी शुद्धता बनी रहे। आप शंख को हमेशा साफ-सुथरा रखें और हफ्ते में एक बार गंगाजल से शुद्ध करें।
स्वास्तिक और ओम दोनों की शुभता का प्रतीक माने जाते हैं। इसे अक्सर हम घर के द्वार पर चिपकाते हैं। इस बार आपको चांदी के लेकर आने हैं और इन्हें लाल या पीले कपड़े में बांधकर गेट पर लटकाना है, ताकि अगर आपके घर में कोई भी नकारात्मक ऊर्जा आएगी। वह दूर हो जाएगी। इसमें रोली का टीका जरूर लगाएं। साथ ही हर दिन इसे साफ करें। स्वास्तिक या ओम का चिन्ह दरवाजे के दाईं ओर लगाएं, और दीपक जलाने से पहले इसकी पूजा करें। आपके घर से सारी नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय
नींबू-मिर्च का तोरण नजर दोष से बचाने का सबसे आम उपाय है। इसे घर या दुकान के दरवाजे पर टांगने से नकारात्मक ऊर्जा अंदर नहीं आती। हर शनिवार या मंगलवार को नया नींबू-मिर्च लगाने से घर का वातावरण साफ और सकारात्मक बना रहता है। इसे दरवाजे के बीच में टांगें, लेकिन घर के अंदर की ओर नहीं रखें। साथ ही इसके साथ काला कपड़ा जरूर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
मुख्य दरवाजे के पास साफ-सफाई रखें, टूटी या जंग लगी चीजें वहां न रखें। दरवाजे के पास जलाया गया दीपक घर के अंदर आने वाली हर नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है। इन तीन शुभ चीजों को दरवाजे पर लगाने से नजर दोष दूर होता है और समृद्धि बढ़ती है। घर में सुख-शांति बनी रहती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।