आलीशान घर से लेकर करोड़ों की प्रॉपर्टी तक, जानें अनुपमा की नेट वर्थ

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की चर्चा अब हर घर में हो रही है क्योंकि उन्होंने अपनी खास पहचान छोटे पर्दे पर बना ली है। अनुपमा के पास आलीशान घर से लेकर करोड़ों की प्रॉपर्टी है।  
Updated:- 2023-02-11, 08:11 IST
image

अनुपमा सीरियल से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के पास आलीशान घर से लेकर करोड़ों की प्रॉपर्टी है। अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्ट्रेस रुपाली ने साल 2000 में की थी। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल में काम किया। अनुपमा सीरियल की सक्सेस के साथ उनकी नेट वर्थ भी बहुत अधिक हो गई है। आइए जानते हैं अनुपमा की नेट वर्थ क्या है। 

करियर की शुरुआत

anupamaa serial cast rupali ganguly

साल 2000 में टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने सुकन्या से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो के बाद उन्होंने हिट शो संजीवनी में काम किया था। आपको बता दें कि रुपाली गांगुली को असली पहचान कॉमेडी सीरियल साराभाई वर्सेज साराभाई में मोनिषा साराभाई के किरदार से मिली थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना कदम रखा और फिर कुछ समय का ब्रेक ले लिया था। 

अनुपमा सीरियल से मिली खास पहचान 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

आपको बता दें कि लंबे समय बाद टीवी पर अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने अनुपमा सीरियल में धमाकेदार एंट्री की और अपनी पहचान दर्शकों के दिल में बना ली। एक्ट्रेस ने अनुपमा शो के साथ फिर से टीवी पर कमबैक किया और वह हिट से सुपरहिट एक्ट्रेस बन गई।(अनुपमा बनी रुपाली गांगुली को क्यों सुनने पड़ते थे लोगों के ताने? बताई ये बात)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

अनुपमा जैसे सुपरहिट टीवी शो में लीड रोल निभाने वाली अभिनेत्री रुपाली गांगुली की दमदार एक्टिंग और जबरदस्त कहानी के दम पर ये शो टीआरपी में टॉप पर बना हुआ है। इस शो में अनुपमा के अलावा भी बहुत से स्टार्स हैं जिन्हें पॉपुलैरिटी मिली है। 

कितनी है नेट वर्थ? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री रुपाली गांगुली की कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ है। (मिलें 'अनुपमा' टीवी सीरियल के कलाकारों की रियल लाइफ फैमिली से  )आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के तहत अनुपमा एक एपिसोड के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। आपको बता दें कि अनुपमा के सक्सेस के साथ रुपाली गांगुली की फीस की डिमांड बढ़ी थी और वह अब तक की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 

इसे भी पढ़ेंः किसी महंगे होटल जैसा है सुजैन खान का घर, जीती हैं लग्जरी लाइफ

नॉर्मल लाइफ चाहती हैं रुपाली

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह नॉर्मल लाइफ जीना पसंद करती हैं। वह कभी ऑटो तो कभी ट्रेन से सवारी करती हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी शेयर किया था कि वह अपने पैसे सेव कर रही हैं। इन पैसों को सेव करके वह जानवरों और बूढ़े लोगों के लिए शेल्टर बनवाना चाहती हैं। 

इसे भी पढ़ें-Tv Serial Anupamaa: रुपाली गांगुली के किरदार से आप भी सीख सकती हैं ये बातें

आपको अभिनेत्री रुपाली गांगुली की नेट वर्थ और उनके जीवन की खास बातें जानकर कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit- instagram 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।