Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    NSC क्या है? जानें अकाउंट खोलने का तरीका

    नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट के बारे में क्या जानते हैं आप। आज हम आपको इसके बारें में विस्तार से बताने वाले हैं। इसके बाद आप भी NSC में अपना अकाउंट खुलवा सकती हैं।
    author-profile
    Updated at - 2023-01-31,12:58 IST
    Next
    Article
    how to open account

    नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट एक स्कीम है। कोई भी भारतीय नागरिक डाकघर से नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट ले सकता है। NSC केवल डाकघर से मिलती है। ऐसे में आप चाहे तो  ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से आसानी से अपना NSC अकाउंट खोल सकती हैं। कोई भी भारतीय नागरिक जो अपना टैक्स बचाना चाहता है वह नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट खरीद सकता है। चलिए जानते हैं NSC अकाउंट खोलने का आसान तरीका।

    एनएससी से बचाएं टैक्स 

    एनएससी में कम से कम 1000 रुपये या 100 रुपये के गुणक में रकम जमा कर सकते हैं। आप चाहे तो कितने भी पैसे जमा करवा सकती हैं।  सबसे खास बात इस पर मिलने वाली टैक्स छूट है। इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 80C के तहत एनएससी में निवेश की गई रकम या मूलधन पर टैक्स में 1.5 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। ऐसे में आप भी NSC में अकाउंट खोलकर अपने काफी पैसे बचा सकती हैं।

    इसे जरूर पढ़ें-  क्रेडिट कार्ड से लेकर बैंक लॉकर तक जानें क्या होंगे नए साल पर नियमों में बदलाव

    कैसे खोले अकाउंट

    what is nsc and how to open account

    • सबसे पहले आपको इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट पर लॉगइन करना होगा।
    • जनरल सर्विस ऑप्शन में रिकव्स्ट सर्विस को सेलेक्ट करें।
    • फिर आपको न्यू रिक्वेस्ट सिलेक्ट करना होगा।
    • एनएससी अकाउंट पर टैप करें।
    • इसमें आपको मिनिमम एनएससी डिपॉजिट अकाउंट एंटर करना होगा।
    • अब आपको पीओ सेविंग अकाउंट से जुड़ा अपना डेबिट अकाउंट सेलेक्ट करना होगा।
    • ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने से पहले आपको सभी नियमों को पढ़ लेना चाहिए।
    •  डिपॉजिट रिसिप्ट देखने या डाउनलोड करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    समय से पहले भी निकाल सकती हैं पैसे

    खास बात यह है कि आप चाहे तो कुछ खास परिस्थितियों में पैसे जल्दी भी निकाल सकती हैं। अगर NSC होल्डर की मृत्यु हो जाती हैं तो आप आसानी से पैसे निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको भी इन टिप्स को फॉलो करके तुरंत ही अपना अकाउंट खुलवा लेना चाहिए। 

    इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    image credit- Freepik

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi