Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

बैंक अकाउंट खुलवाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

इस आर्टिकल में जानें कि बैंक खुलवाते वक्त किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।  
Updated:- 2023-01-03, 11:18 IST
image

किसी भी क्षेत्र या काम में मुनाफा पाने के लिए जरूरी है कि हम पहले अच्छे से जानकारी ले लें। जैसे अगर आपको बैंक में अकाउंट खुलवाना है तो भी आप पहले सारी जानकारी लें। हम अक्सर किसी भी बैंक में खाता खुलवा लेते हैं। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे बिंदु जिनको बैंक खुलवाने से पहले दिमाग में जरूर रखना चाहिए।

ब्याज दर का रखें ध्यान (Interest Rate)

bank intrest rate

बैंक अकाउंट खुलवाने के पीछे का एक बहुत बड़ा मकसद ज्यादा से ज्यादा ब्याज प्राप्त करना होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप किसी भी बैंक में अकाउंट खुलवाने से पहले ब्याज की जानकारी अच्छे से लें। हर बैंक की ब्याज दर अलग होती है जिसकी जानकारी आपको ब्रांच में जाकर या ऑनलाइन वेबसाइट से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ेंः क्रेडिट कार्ड से लेकर बैंक लॉकर तक जानें क्या होंगे नए साल पर नियमों में बदलाव

अन्य सुविधाओं की लें जानकारी

बैंक में ना सिर्फ पैसे जमा होते हैं बल्कि म्यूचुअल फंड, लॉकर, बीमा, ऋण और एफडी जैसी कई सुविधाएं होती हैं। इस सभी बिंदुओं की जानकारी लेना भी जरूरी है। जो बैंक आपको ज्यादा सुविधा दे उसी बैंक में खाता खुलवाएं।

न्यूनतम राशि की लें जानकारी

things to note while opening bank

कुछ सालों पहले तक हम किसी भी बैंक में जीरो बैलेंस का अकाउंट खुलवा सकते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम न्यूनतम राशि के साथ बैंक खुलवाना होता है। कुछ बैंक की न्यूनतम राशि 500 तो कुछ की 1000 है। बैंक खुलवाने से पहले इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।

उपलब्धता का रखें ध्यान

इन सभी बातों के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि बैंक आपके घर के पास हो या आप ऑनलाइन आसानी से अपना काम कर पाएं। चूंकि कई बार अचानक से बैंक का काम आ जाता है जिसके बाद पूरे होने की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। साथ ही कई बैंक की ऑनलाइन सुविधा भी सुविधाजनक नहीं होती है।

इसे भी पढ़ेंः बैंक से जुड़े इन कामों को घर बैठे-बैठे कर सकती हैं आप

तो ये थी कुछ बातें जिनको बैंक खुलवाते वक्त दिमाग में जरूर रखना चाहिए। अगर आप इसके अलावा फाइनेंस से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।