अगर किसी से अचानक किसी बिस्किट का नाम पूछा जाए, तो सबसे पहले पारले-जी सुनने को मिलता है। यह न सिर्फ एक नाम है बल्कि वह भावना है, जिसे हमारे मम्मी पापा और हमने भी अपने बचपन में जिया है। इस बिस्किट का इतिहास देश की आजादी से पहले का है। इस बिस्कुट को लोग आज भी कितना पसंद करते हैं, इस बात का अंदाजा सर्वेक्षण से रिपोर्ट के आधार पर लगा सकती हैं। बता दें कि पारले जी दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाला बिस्किट ब्रांड है। हालांकि इस बात की पुष्टि की पारले-जी के ऑफिशियल साइट पर नहीं की गई है। आइए जानते हैं, कि इससे जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में।
पारले-जी बिस्किट का इतिहास
साल 1939 में विले पार्ले कन्फेक्शनरी में पारले-जी का उत्पादन शुरू किया था। वहीं भारत को 1947 में ब्रिटिश राज से आज़ादी मिली। साल 2011 में नीलसन द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में पारले-जी को दुनिया का सबसे ज़्यादा बिकने वाला बिस्किट ब्रांड घोषित किया गया था। भारत में 6 मिलियन से ज़्यादा रिटेल स्टोर पारले-जी के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के रूप में काम कर रहे हैं।
पारले जी बिस्किट का रैपिंग पेपर
पारले जी बिस्किट वैक्स पेपर में पैक करके बेचे जाते थे, लेकिन बाद में पैकेजिंग बदलकर प्लास्टिक पेपर कर दी गई थी। हर महीने करीब 1 बिलियन पार्ले-जी पैकेट बनाए जाते हैं, जिन्हें करीब 5 मिलियन रिटेल स्टोर्स में बेचा जाता है। अगर इन बिस्किट के हर महीने में बनाए गए पैकेट्स को एक-दूसरे के बगल में रखा जाए तो यह पृथ्वी से चंद्रमा की 7.25 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए पर्याप्त होगा।Parle-G में G का मतलब
आजादी से पहले Parle-G के जी का मतलब ग्लूको हुआ करता था। लेकिन, आजादी के बाद ग्लूको बिस्किट का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था। इसके पीछे का कारण यह था कि इसे बनाने के लिए गेहूं का उपयोग किया जाता है। उस दौरान देश में अन्न संकट उत्पन्न हो गया था, जिस कारण से इसका उत्पादन बंद कर दिया था। वहीं साल 1989 में Parle-gluco को शॉर्ट करके Parle-G कर दिया था। साल 2000 में 'G' का मतलब 'Genius' प्रमोट किया गया।
इसे भी पढ़ें-इंडियन करेंसी पर राष्ट्रपिता से पहले छप चुकी हैं इन खास लोगों की तस्वीरें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik, Amazon
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों