herzindagi
Mahatma gandhi picture Indian currency par kab print huyi thi

इंडियन करेंसी पर राष्ट्रपिता से पहले छप चुकी हैं इन खास लोगों की तस्वीरें

आजादी के बाद से इंडियन करेंसी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर छपती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इससे पहले किन लोगों की तस्वीर छपा करती थी। चलिए जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-28, 18:46 IST

इंडियन रिजर्व बैंक द्वारा देशभर में जारी की जाने वाली तस्वीरों में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की तस्वीर देखने को मिलती है। बता दें, कि देश की आजादी के बाद पहले यह तय किया गया था कि ब्रिटेन के राजा की जगह अब भारतीय करेंसी पर राष्ट्रपिता की तस्वीर छपेगी। लेकिन सहमति में अलग निर्णय आने के कारण नोट पर अशोक स्तंभ की तस्वीर प्रकाशित करना तय किया गया। हालांकि लंबे समय यानी 22 वर्ष के बाद महात्मा गांधी की छवि भारतीय नोटों पर अंकित की गई है। ऐसे में यह दिमाग में यह प्रश्न आना लाजमी है कि पहले और इस समय के बीच किन लोगों की तस्वीर नोटों पर छपी चुकी हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको उन शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं।

इंडियन करेंसी पर छप चुकी है इन शख्सियत की तस्वीर

ब्रिटेन के राजा जॉर्ज

Britain king picture indian currency

साल 1935 से पहले इंडियन करेंसी पर ब्रिटेन के राजा जॉर्ज की तस्वीर छापी जाती थी। इंडिया में भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 कोलकाता में हुई थी। इससे पहले यह भारत के तमाम मूल्यों की नोटों को प्रकाशित करता था।

इसे भी पढ़े- भारतीय करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी के अलावा छपती हैं इन चीजों की तस्वीरें, क्या आपको है पता?

अशोक स्तंभ की तस्वीर

Which famous personality is printed on Indian rupees note

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि देश के आजाद होने के बाद महात्मा गांधी की तस्वीर की जगह अशोक स्तंभ को छापने का निर्णय लिया गया था। देश में जब पहली बार नोटों के प्रिंटिंग का काम शुरू हुआ तो उस दौरान जार्ज की तस्वीर को हटाकर अशोक स्तंभ प्रकाशित किया गया था। भारत में नोट छपने का काम पहली बार साल 1949 में शुरू हुआ था।

राजा किंग जार्ज द्वितीय की छवि

Indian currency personality  picture

भारत की आजादी के समय गोवा पुर्तगाल के हिस्से में था। उस दौरान पुर्तगाल, भारत की नोट को छापने का काम करता था, जिसे एस्कुडो कहा जाता था। उस समय इन नोटों पर पुर्तगाल के राजा किंग जार्ज द्वितीय की छवि छपा करती थी।

यह विडियो भी देखें

फ्रांस के किंग तस्वीर होती थी प्रकाशित

पुडुचेरी राज्य साल 1954 को फ्रांस के उपनिवेश के रूप में था। उस समय भारतीय नोटों में फ्रांस के किंग की तस्वीर प्रकाशित होती थी। बता दे, कि फ्रांसीसी सरकार जिन भारतीय नोटों को जारी करती थी उसे रूपई कहा जाता था।

इसे भी पढ़े- जानिए RBI द्वारा कौन सी नोट को नहीं किया जाता है एक्सेप्ट?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Wikipedia, Shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।