herzindagi
what happen if i boiled foil paper with lemon know easy cleaning hacks for diwali

गर्म पानी में फॉइल पेपर और नींबू का रस डालकर उबालने से आसान हो जाएंगे कई काम, दिवाली की सफाई में यह हैक ट्राई कर सकती हैं आप

फॉइल पेपर की खासियत यह भी है कि इससे आप घर के छोटे रिपेयर या DIY प्रोजेक्ट्स में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका उपयोग लोग अलग-अलग तरीके से करते हैं। कई लोग इसका इस्तेमाल सजावट और क्राफ्टिंग में भी करते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-13, 18:45 IST

फॉइल पेपर यानी एल्यूमिनियम फॉइल, केवल इसे खाना पैक करने या बेकिंग के लिए यूज नहीं होता। इसका इस्तेमाल आप घर के कई कामों को आसान बनाने के लिए भी कर सकती हैं। फॉइल पेपर का इस्तेमाल कपड़े इस्त्री करने से लेकर स्टील और तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए भी किया जाता है। यह हैक अधिकतर लोग नहीं जानते हैं, लेकिन अगर बर्तनों पर जंग लगता है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फॉइल पेपर और नींबू का रस मिलाकर घर की सफाई करने के कुछ आसान हैक्स बताएंगे।

तांबे के बर्तन साफ करना होगा आसान

  • इसके लिए पहले टब या बाल्टी तैयार करें।
  • इसमें गर्म पानी लें और नींबू का रस मिला लें।
  • इसके बाद आप इसमें चम्मच कटोरी और छोटे-छोटे बर्तन डाल दें, जिसकी सफाई आप करना चाहती हैं।
  • अब आप इसमें फॉइल पेपर की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर डाल दें।
  • नींबू का एसिड जमी हुई गंदगी और दाग को ढीला करता है।
  • अब बर्तनों को इस पानी में डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद जब आप बर्तन को हल्के हाथ स्रकबर से रगड़ेंगी, तो आप देखेंगी की दाग छूट गया है।

इसे भी पढे़ं- Kitchen Safety Alert: किचन की बिजली की वायरिंग हो गई है पुरानी? दिखें ये संकेत तो तुरंत इलेक्ट्रिशियन को बुलाएं

what happen if i boiled foil paper with lemon know easy cleaning hacks for diwali

शॉवर पर लगे जंग को करें साफ

  • पानी अगर बहुत खारा आता है, तो शॉवर पर जंग लग जाता है।
  • ऐसे में यह आपके बाथरूम का लुक खराब करता है।
  • इसके लिए आप पोलीथिन में हल्का गर्म पानी लें।
  • इसमें आप छोटी-छोटी फॉयल पेपर की गोलियां बनाकर डालें।
  • इसके बाद आप इसमें नींबू का रस निचोड़ दें।
  • अब आप इस पॉलीथिन को ऊपर शॉवर पर बांध दे और लटके रहने दें।
  • अगले दिन आप इस थैली को खोलें और ब्रश की मदद से साफ करें।
  • इस तरह आप आप इसपर लगा जंग और पानी का दाग साफ कर लेंगी।
  • यह जंग का दाग साफ करने का तरीका है। 

इसे भी पढ़ें- गंदी मैली प्लास्टिक की बाल्टी को बिना रगड़े 5 मिनट में ऐसे कर सकती हैं साफ, बस लगाएं ये चीज

what happen if i boiled foil paper with lemon know easy cleaning hacks for diwalis

प्लास्टिक पर लगा पानी का दाग साफ करें

  • पानी के टब या बाल्टी पर अक्सर पानी की परत चढ़ जाती है।
  • ऐसे में यह बहुत ज्यादा गंदा लगता है।
  • फॉइल पेपर के इस हैक से आप इसे नए जैसा चमका सकती हैं।
  • इसके लिए आपको एक बड़े टब की जरूरत होगी।
  • आप एक बड़े टब में गर्म पानी डालें और इसमें छोटी-छोटी फॉयल पेपर की गोलियां बनाकर डालें।
  • इसमें आप नींबू का रस भी निचोड़ें।
  • अब आप इस पानी में प्लास्टिक की बाल्टी या मग उल्टा करके डालें।
  • 1 से 2 घंटे बाद जब आप इसे ब्रश की मदद से साफ करेंगी, तो आप देखेंगी का पानी का दाग आसानी से साफ हो गया है।
  • पानी का दाग साफ करने का अच्छा तरीका है। 

what happen if i boiled foil paper with lemon know easy cleaning hacks for diwali1

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।