herzindagi
image

खारे पानी के जिद्दी दाग ने खराब कर दिया है रंगीन टाइल्स का लुक? घर में रखी इन 3 चीजों का घोल कर देगा फटाफट साफ

How to remove stubborn hard water stains: क्या खारे पानी के दाग ने घर की रंगीन टाइल्स का लुक बिगाड़ दिया है? क्या आप टाइल्स से खारे पाने के दाग हटाने के उपाय खोज रही हैं? तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। क्योंकि, यहां हम एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिसमें तीन चीजों को मिलाकर टाइल्स से खारे पानी के दाग हटाने वाला क्लीनर बनाया जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-07-28, 15:09 IST

What is the best way to remove hard water stains: घर की चाहे जितनी मर्जी सफाई कर ली जाए, एक बार टाइल्स पर खारे पानी के दाग जम गए तो उन्हें साफ करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। टाइल्स पर जमे खारे पानी के दाग देखने में इतने बुरे लगते हैं कि वह घर की रौनक में काला धब्बा लगा देते हैं। ऐसे में खारे पानी के दागों को साफ करना जरूरी हो जाता है। बाजार में खारे पानी के हाट हटाने और टाइल्स को चमकाने का दावा करने वाले कई क्लीनर्स मिलते हैं। लेकिन, यह क्लीनर्स महंगे होने के साथ-साथ केमिकल्स वाले भी होते हैं। जिनका इस्तेमाल करने से स्किन की परेशानियां हो सकती हैं।

अगर आपके भी घर की रंगीन टाइल्स पर खारे पानी के जिद्दी दाग पड़ गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, यहां हम एक ऐसे नेचुरल क्लीनर के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर की टाइल्स को चमकाने में आपकी मदद कर सकता है। इस क्लीनर को घर पर आसानी से 3 चीजों को मिलाकर बनाया जा सकता है। आइए, यहां जानते हैं टाइल्स से खारे पानी का दाग साफ करने के लिए किन-किन चीजों से क्लीनर बनाया जा सकता है।

रंगीन टाइल्स से खारे पानी के दाग कैसे हटाए जा सकते हैं?

  • सफेद टूथपेस्ट
  • टोमैटो सॉस या केचअप
  • व्हाइट विनेगर यानी सिरका
  • गुनगुना पानी
  • एक कटोरी
  • पुराना ब्रश

रंगीन टाइल्स से खारे पानी के दाग हटाने वाला क्लीनर कैसे बनाएं? 

ways to clean tiles

रंगीन टाइल्स से खारे पानी के दाग साफ करने के लिए सबसे पहले कटोरी लें। कटोरी में 2 से 3 चम्मच टूथपेस्ट डालें। आप दाग और गंदगी के अनुसार मात्रा बढ़ा भी सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इस 1 घोल को बनाकर रोजाना करें बाथरूम की सफाई, गंदे से गंदे फर्श में भी आ जाएगी चमक

यह विडियो भी देखें

टूथपेस्ट डालने के बाद 1 चम्मच भर केचअप यानी टमाटर सॉस डालें। सॉस के बाद 2 चम्मच विनेगर और आधा कप गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।

मिक्स करने के बाद एक गाढ़ा पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप इस पेस्ट का टाइल्स से दाग हटाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।

खारे पानी से दाग हटाने वाले क्लीनर का इस्तेमाल कैसे करें?

टूथपेस्ट, टमाटर सॉस और सिरका से बने क्लीनर को किसी पुराने ब्रश की मदद से टाइल्स पर लगाएं। अब इस क्लीनर को कम से कम 10 मिनट के लिए टाइल्स पर लगा रहने दें और फिर मुलायम ब्रश की मदद से रगड़ें।

आखिरी में एक गीला कपड़ा लें और टाइल्स को अच्छी तरह से पोछ दें। इस ट्रिक का इस्तेमाल करने के बाद रंगीन टाइल्स से खारे पानी के दाग साफ हो सकते हैं।

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि टूथपेस्ट, केचअप और सिरका से बने घोल को टाइल्स पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें। यह टाइल्स की रंगत और उन्हें बचाने के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। अगर पैच टेस्ट सफल होता है तभी क्लीनर का इस्तेमाल अन्य टाइल्स पर करें।

इन चीजों से भी क्लीन कर सकती हैं टाइल्स से खारे पानी के दाग

नींबू का छिलका, नमक और एंटीसेप्टिक लिक्विड 

tricks to clean tiles

टाइल्स से खारे पानी के दाग हटाने के लिए सबसे पहले 8 से 10 नींबू के छिलके लें। अब एक कटोरी में 5 से 7 चम्मच एंटीसेप्टिक लिक्विड और 2 से 3 चम्मच नमक डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद नींबू के छिलकों को कटे वाली साइड से एंटीसेप्टिक और नमक वाले मिक्सचर में डिबोएं। फिर छिलकों को हाथ से पकड़कर टाइल्स पर रगड़ें।

टाइल्स को 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिरी में पानी से टाइल्स धो लें या हल्के गीले कपड़े से पोंछ लें। 

इसे भी पढ़ें: काली-पीली टाइल्स नहीं रहेंगी मैली, घर में मौजूद चीजों से करें कमाल की सफाई... रिजल्ट देख दंग रह जाएंगे आप

एक्सपायर दवाई

टाइल्स से खारे पानी के दाग हटाने में एक्सपायर दवाई भी काम आ सकती है। इसके लिए पहले एक जगह पर एक्सपायर दवाईंया इकठ्ठी कर लें और उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में थोड़ा नमक और बर्तन धोने वाला लिक्विड सोप मिक्स कर दें।

मिक्स करने के बाद घोल को पुराने ब्रश की मदद से टाइल्स पर लगाएं और 5 से 10 मिनट के बाद हल्क हाथों से रगड़ दें। आखिरी में टाइल्स की सफाई कर दें।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik and Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।