जंग हटाने का मिल गया जबरदस्त तरीका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली यह 1 चीज कर सकती हैं कमाल

बारिश या नमी के कारण लोहे के सामान में आसानी से जंग लग जाता है। जंग लगने के बाद ये चीजें जल्द ही खराब होने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए अधिकतर लोग सामान स्टोर करने से पहले कई बातों का ध्यान रखते हैं। लेकिन लंबे समय और सफाई न होने के कारण जंग लगना आम बात है। लेकिन यह दिक्कत उस समय ज्यादा बढ़ जाती है, जब जंग बालकनी में लगे लोहे की रेलिंग हो, साइकिल की चेन या रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू में लग जाता है। अब ऐसे में इन चीजों पर लगे जंग को हटाने के लिए लोग बाजार से रस्म रिमूवर क्लीनर खरीद कर लाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप पैसे खर्च करने के बजाय किचन में रखे आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए इस लेख में जानते हैं कि बिना पैसे खर्च किए जंग को कैसे हटा सकते हैं।
जंग हटाने के लिए क्या करें?

बाजार में जंग हटाने के लिए कई तरह के केमिकल और महंगे उत्पाद उपलब्ध हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कई उत्पाद न केवल महंगे होते हैं। साथ ही सही से इस्तेमाल न करने की वजह से स्किन संबंधी दिक्कत भी हो सकती हैं। अब ऐसे में आप घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे हटाएं जंग
इसे भी पढ़ें- Jung के निशान को झटपट हटा सकता है घर पर बना ये फ्लोर क्लीनर, बस 10 रुपये खर्च करें और पाएं बेस्ट रिजल्ट्स
कैरोसीन तेल और आलू के छिलका दिला सकता है छुटकारा

जंग हटाने के लिए आप कैरोसीन तेल और आलू के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ध्यान दें पेट्रोल ज्वलनशील पदार्थ है। ऐसे में बहुत ही सावधानी से इस हैक का इस्तेमाल करें। आलू के छिलके, जिनमें मौजूद ऑक्सालिक एसिड जंग को हटाने में मदद करता है। साथ ही कैरोसीन तेल लें। अब इस तेल में आलू के छिलके को डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे निकाल जंग वाली जगह पर रखकर 10 मिनट छोड़ें। कुछ समय के बाद रगड़ते हुए दाग को हटाएं। इसके अलावा आप सिरका, बेकिंग सोडा या नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चाकू को सैंड पेपर पर घिसने से क्या होता है? जानें किचन हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।