Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:42 PM IST

जानिए क्या है पति की प्रॉपर्टी में दूसरी पत्नी और उसके बच्चों के कानूनी अधिकार ?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पति की प्रॉपर्टी में दूसरी पत्नी और उसके बच्चों के कानूनी अधिकार क्या होते हैं। 
Updated:- 2022-10-06, 23:46 IST
image

हमारे देश में विवाह को परंपराओं के अनुसार लोगों के द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। विवाह को लेकर कई सारे कानून बनाए गए हैं। आपको बता दें कि विशेष विवाह अधिनियम 1954, फॉरेन मैरिज एक्ट हिंदू विवाह अधिनियम 1955 और इंडियन क्रिश्चियन मैरिज एक्ट के अलावा भी कई सारे विवाह से जुड़ें हुए कानून हैं।

एक लड़का और लड़की इन कानूनों और सरकार के द्वारा तय की गई उम्र के अनुसार अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को दूसरी शादी करनी है तो उसे लेकर भी कई सारे नियम बनाए गए हैं। आपको बता दें कि भारत में दूसरी पत्नी और उसके बच्चों के संपत्ति में अधिकार भी होते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वो अधिकार दूसरी पत्नी और उसके बच्चों को कब मिलते हैं।  

क्या कोई व्यक्ति भारत में कानूनी रूप से दो पत्नियों से शादी कर सकता है?

property rights for second wife

आपको बता दें कि हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 17 के अनुसार अगर कोई व्यक्ति जिसकी पत्नी जीवित होती है तब वह दूसरी शादी नहीं कर सकता है ऐसा करने पर धारा  494 के अनुसार दंडनीय अपराध का दोषी माना जाएगा। लेकिन अगर पहली पत्नी से तलाक हो गया है तब वह दूसरी शादी कर सकता है।

इसके अलावा अगर उस व्यक्ति की पहली पत्नी से हुए विवाह को कोर्ट अगर अमान्य घोषित कर देता है तो वह व्यक्ति दूसरी शादी कर सकता है।        

 इसे जरूर पढ़ें- पार्टनर से तलाक लेने से पहले इन बातों पर करें जरा गौर

पति की सम्पत्ति पर क्या दूसरी पत्नी और उसके बच्चों को पूरा अधिकार होता है?

आपको बता दें कि दूसरी पत्नी को पति की संपत्ति पर अधिकार तब होगा जब उसके पति का पहली पत्नी से तलाक हो गया हो या फिर पहली पत्नी की मृत्यु हो गई हो। आपको बता दें कि अगर पति की संपत्ति उसके ही नाम है तब उस व्यक्ति का संपत्ति पर केवल स्वयं का ही अधिकार होता है।

इसे भी पढ़ें : तलाक का मतलब जिन्दगी रूकना नहीं, कुछ इस लाइफ को करें Restart

किसी भी मैरिड महिला को अपने पति की अर्जित की गई संपत्ति पर कोई अधिकार तब तक नहीं होता जब तक उसका पति जीवित रहता है या फिर अगर व्यक्ति तलाक दे देता है। आपको बता दें कि पहली पत्नी से तलाक के बाद या फिर पहली पत्नी की मृत्यु के बाद ही दूसरी पत्नी को अपने पति की संपत्ति में पूरा अधिकार मिलता है। 

दूसरी पत्नी को पति की कितनी संपत्ति पर अधिकार मिलता है?

दूसरी पत्नी के पति का अगर निधन हो गया हो जाता है और इसके साथ ही वह दूसरी पत्नी के बच्चों का पिता बन गया चुका है तो उसके हिस्से में पहली पत्नी से हुए बच्चों की तरह ही समान अधिकार मिलते हैं। लेकिन इसके लिए दूसरी शादी को कानूनी मान्यता होनी चाहिए तभी दूसरी पत्नी और उसके बच्चों को संपत्ति में कानूनी हक मिलेगा।

आपको बता दें कि दूसरी पत्नी के बच्चों को पहली पत्नी के बच्चों के समान ही सारे अधिकार मिलते हैं। इसलिए संपत्ति के बंटवारे और कब्जे के लिए कंप्लेंट भी करी जा सकती है लेकिन दूसरी शादी को अगर कानून के द्वारा निरस्त कर दिया जाए तो दूसरी पत्नी के संपत्ति अधिकार और उसके बच्चों के संपत्ति अधिकार नहीं मिलते हैं।

 

तो यह थी जानकारी की पति की प्रॉपर्टी में दूसरी पत्नी और उसके बच्चों के क्या- क्या कानूनी अधिकार होते हैं। 

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image Credit:freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।