Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:41 AM IST

पूरे परिवार को एक साथ खाना खाने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, जानें कैसे

पूरा परिवार जब एक साथ खाना खाता है तो उससे कुछ फायदे मिलते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-11-09, 10:29 IST
why family meal time is imp

घर पर खाना ना बनाकर बाहर से खाना मंगाना बस कुछ ही दिन अच्छा लगता है। वहीं अगर रोजाना के खाने की बात करें तो घर का खाना ही सबसे बेस्ट होता है। साफ-सफाई, पौष्टिक तत्वों और मां के प्यार से बने हुए खाने की बात ही अलग है।

बता दें कि घर के खाने की तरह पूरे परिवार को एक साथ भोजन करने से भी कई फायदे मिलते हैं। आपने अक्सर फिल्मों और टीवी सीरियल में भी पूरे परिवार को एक साथ खाना खाते देखा होगा। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और समझने की कोशिश करते हैं कि यह हमें कैसे फायदा पहुंचा सकता है।

जानिए क्यों जरूरी है एक साथ खाना

why family meal time is important

हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा प्रकाशित एक लेख में एनी फिशल (Anne Fishel) नाम की पारिवारिक चिकित्सक बताती हैं कि परिवार के साथ खाना खाने का मतलब है कि आप घर का पौष्टिक और स्वच्छ खाना खा रहे हैं।

पौष्टिक तत्वों की प्राप्ति के साथ-साथ एक कारण बाहर का खाना खाने की आदत से भी बचना हैं। एनी फिशल बताती हैं कि जो लोग शुरुआत से ही घर का खाना खाते हैं वो बड़े होकर पेरेंट्स से अलग होने के बाद भी होटल का खाना खाने से बचते हैं। इसके अलावापरिवार के साथ खानेसे और भी कई फायदे मिलते हैं।

इसे भी पढ़ेंःबच्चों की करती हैं पिटाई तो जान लें इसके प्रभाव

अच्छे होते हैं संबंध

कई बार परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात पर नोकझोंक हो जाती है। ऐसी परिस्थितियों में हम जब तक बात नहीं करते हैं, तब तक बातचीत शुरू नहीं होती पाती है। वहीं अगर हम एक साथ बैठकर खाना खाएंगे तो किसी ना किसी तरीके से बातचीत शुरू हो ही जाती है।

समस्याओं के बारे में पता चलता है

benefits of eating meal with family

बहुत बार परिवार का कोई सदस्य बहुत से कारणों से परेशान होता है और इस बारे में परिवार को बताने से बच रहा होता है। ऐसे में अगर हम एक साथ खाना खाएंगे तो उनके चेहरे और भाव से उनकी समस्या के बारे में भी पता लगा सकते हैं।

खर्च और बुरी आदत से बचाव

बाहर का खाना खाने की आदत की वजह से बच्चों को मोटापे जैसी कई समस्याओं क झेलना पड़ता है। एक साथ खाना खाने से पेरेंट्स को पता रहता है कि बच्चे ने किस टाइम क्या खाया है। साथ ही बच्चों के साथ बैठने का भी कुछ समय मिलता है।

इसे भी पढ़ेंःबच्चों को आती है शर्म तो इन टिप्स की मदद से बनाएं आत्मविश्वासी

विचारों का आदान प्रदान

हर एक परिवार का एक अलग माहौल होता है जिसे तब तक समझा नहीं जा सकता है जब तक एक साथ समय ना बिताया जाए। वहीं खाना खाने के दौरान हम कई विषयों पर बात करते हैं और यह भी समझने की कोशिश करते हैं कि किसकी जिंदगी में क्या चल रहा है।

तो ये थे कुछ बिंदु जो साफ कर देते हैं कि परिवार के साथ भोजन करना एक अच्छी आदत है। आपकी इस आर्टिकल के बारे में क्या राय है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।