Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:35 AM IST

बच्चों को आती है शर्म तो इन टिप्स की मदद से बनाएं आत्मविश्वासी

बच्चों को आत्मविश्वासी बनाने के लिए कुछ बातों पर गौर करना जरूरी होता है। अधिक जानने के लिए पढे़ं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-11-06, 14:12 IST
ways to make children confident

आज के समय में आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। फर्क नहीं पड़ता है कि आपके पास कितनी नॉलेज और स्किल्स हैं लेकिन आत्मविश्वास जरूर होना चाहिए।

आप भी चाहते होंगे कि आपका बच्चा बिना झिझक और शर्म के हर प्रतियोगिता में भाग ले। यही कारण है कि हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं कि बच्चों को आत्मविश्वासी बनाने के लिए किन टिप्स की मदद ली जा सकती है।

भागीदारी है जरूरी

how to make my child confident

किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने पर हमें बहुत कुछ नया सीखने के लिए मिलता है। हम नए-नए लोगों के साथ मिलते हैं, बातचीत करते हैं और प्रतियोगिता की प्रस्तुती के लिए स्टेज पर भी चढ़ते हैं। इन सभी बिंदुओं से बच्चा आत्मविश्वासी बनता है और उसके अंदर का भय खत्म होता चला जाता है।

इसे भी पढ़ेंःबच्चों की करती हैं पिटाई तो जान लें इसके प्रभाव

हर चीज के लिए करें प्रेरित

अक्सर बच्चों को डर इसलिए लगता है क्योंकि उन्हें अपने जवाब पर विश्वास नहीं होता है। यही कारण है कि बच्चों को शुरुआत से ही हर चीज में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। जब बच्चा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और डांस आदि में भी परफेक्ट होता है तो उसे खुद ब खुद किसी भी चीज में भाग लेने से डर नहीं लगता है।

गलत शब्दों का ना करें प्रयोग

जरूरी नहीं है कि हम बच्चों से जैसी अपेक्षा करें वो वैसा ही करके दिखाएं। बहुत बार बच्चों को पेरेंट्स नालायक आदि कहकर पुकार देते हैं जिससे वो अपने आप को कम आंकने लग जाते हैं। इस तरह के शब्दों से कभी भी बच्चों को पुकारा नहीं चाहिए।

गेम्स की मदद लें

how to make your child confident

बच्चों के साथ खेल खेलने पर भी आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। खेल के दौरान बच्चे एक दूसरे को जानते हैं और अपना समझ कर ढेर सारी बातें करते हैं। ऐसा करने पर पहले बच्चों के सामने कुछ कहने का डर खत्म होता है और फिर धीरे-धीरे बच्चा पूर्ण रुप से विश्वास हो जाता है।

दिखाएं वीडियोज

स्टेज पर प्रस्तुति करते वक्त कुछ बच्चों को डर लगता है। ऐसा होने पर उन्हें उन बच्चों की वीडियोज दिखाएं जो स्टेज पर बिना किसी झिझक के अपनी प्रस्तुति दे रहे हों। ऐसी वीडियो को देखकर बच्चों को कुछ नया सीखने का मौका मिलता है।

इसे भी पढ़ेंःअपने बच्चों की पढ़ाई के लिए चुनें ये 3 प्लान, मिलेंगे कई फायदे

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को आत्मविश्वासी बना सकते हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।