इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं ये सुपरफूड

मौसम बदलने का सबसे ज्यादा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए इस दौरान इम्यून सिस्टम को बूस्ट करना बेहद जरूरी होता है। बदलते मौसम में खांसी और जुखाम का डर बना रहता है। इसलिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर थोड़ी सी भी ढील दी गई तो आसानी से बीमार पड़ सकते हैं। बेहतर इम्यूनिटी के लिए आपको सुपरफूड्स खाने चाहिए। अब आप सोच रहे होंगी कि यह क्या होता है। सुपरफूड्स उन्हें कहते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।
इम्यूनिटी कैसे बूस्ट की जाए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस विषय पर हमनेअनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उनका कहना है कि केवल डाइट से ही कुछ नहीं होता है। हमें कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होनें हमें बताया रोजाना व्यायाम करने और स्वच्छता भी जरूरी है। चलिए उन्हीं से जानते हैं उन सुपरफूड्स के बारे में जो हेल्दी इम्यून को बढ़ावा देते हैं।
अदरक
इसकी जड़ों में जिंजरोल कंपाउड होते हैं, जो कार्डियोवस्कुलर डिजीज होने से रोकता है। आप इसे किसी भी रूप में खा सकती हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए एकदम बेस्ट है। इसलिए आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आप अदरक का काढ़ा बना सकती हैं। सब्जी में तड़का लगाने के लिए भी अदरक अच्छा होता है। इसके अलावा आप अदरक को उबालकर इसमें शहद डालकर इसका सेवन कर सकती हैं।
लहसुन
लहसुन एंटी बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। यह आंत में बैक्टीरियल इंबैलेंस को ठीक करने में मदद करता है, जिससे सूजन नहीं होती है। इसलिए आपको लहसुन जरूर खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:मानसून में घर में मौजूद इन फूड्स से फ्री में इम्यूनिटी बूस्ट करें, एक्सपर्ट से जानें
मशरूम
इसे भी पढ़ें:दालचीनी की चाय पिएं और पाएं वेट लॉस के साथ स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी
इन बातों का रखें ध्यान
- रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर हेल्दी रहता है। इसलिए इस आदत को न बदलें।
- पौष्टिक आहार लें। अपनी डाइट में फल और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।
- पर्याप्त नींद लें। कम से कम 8 घंटे की नींद पूरी करें।
- खाने से पहले हमेशा हाथ धो लें।
- वजन पर भी ध्यान दें। हेल्दी वेट मेंटेन करना बेहद जरूरी है।
- अल्कोहल के सेवन से बचें।
- स्मोकिंग बिल्कुल भी न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।