लैपटॉप से या फिर मोबाइल के स्क्रीन से पड़ता है आंखों पर अधिक असर, जानें

जी! हमें मालूम है कि आपका काम बिना लैपटॉप या मोबाइल के पूरा हो ही नहीं सकता। हमें ये भी मालूम है कि ऑफिस का काम बिना लैपटॉप और मोबाइल के नहीं हो सकता लेकिन, आपको ये भी जानकारी रखना चाहिए कि इन दोनों में से आपको सबसे अधिक परेशानी किस चीज से हो सकती हैं। कई बार लगता है कि लैपटॉप पर अधिक काम करने से आंखों में परेशानी हो रही है तो कई बार ये लगता है कि मोबाइल से परेशनी हो रही। कई बार लैपटॉप तो बंद कर देते हैं लेकिन, मोबाइल पर लगे रहते हैं। आज इस लेख में आपको ये बताने जा रहे है कि असल में आंखों में लैपटॉप से अधिक परेशानी होती है या फिर मोबाइल से। तो चलिए शुरू करते है-
सबसे पहले लैपटॉप के बारे में

ये तो आप जानते ही है कि मोबाइल के मुकाबले लैपटॉप की स्क्रीन बड़ी होती है। जीतनी बड़ी स्क्रीन होती है आंखों पर कम असर पड़ता है। क्यूंकि, मोबाइल के अपेक्षा लैपटॉप थोड़ी दूरी पर रखा होता है। लैपटॉप स्क्रीन बड़ा होता है इलसिए आंखों पर कम जोर पड़ता है। मोबाइल के अपेक्षा अमूमन सभी घरों में लैपटॉप कम होता है, इसलिए लैपटॉप पर काम करने का मौका भी कम रहता है।
इसे भी पढ़ें: घर में स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करती हैं तो इस तरह रखें उसे सुरक्षित
मोबाइल कितना सही है आंखों के लिए

लैपटॉप के मुकाबले मोबाइल से आंखों पर अधिक असर पड़ता है। लैपटॉप के मुकाबले मोबाइल की स्क्रीन छोटी होती है, जिसे आंखों के बहुत पास रख के इस्तेमाल करना पड़ता है। मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों पर अधिक असर करती है। आम लोग आजकल लैपटॉप के मुकाबले मोबाइल का इस्तेमाल अधिक करते हैं इससे आंखों में बीमारी होने का अधिक चांस रहता है। (लैपटॉप खरीद रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान)
क्या-क्या बीमारी हो सकती हैं

लैपटॉप के मुकाबले मोबाइल के इस्तेमाल करने से आंखों में खिंचाव और आंखों में खुजली होने का डर बना रहता है। यहीं नहीं, इसके अधिक इस्तेमाल से आंखों में पानी, धुंधला दिखना जैसी कई समस्या हो भी सकती हैं। कुछ लोगों को कभी-कभी चक्कर भी आने लगता है। (स्ट्रीट लाइब्रेरी)
इसे भी पढ़ें: इंटरनेट पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए रखें इन 6 बातों का विशेष ध्यान
कैसे करें बचाव

अगर आप मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करती हैं तो मोबाइल का ब्राइटनेस कम कर दीजिए। ठीक ऐसे ही लैपटॉप के साथ भी करिए। इससे आंखों पर कम असर पड़ेगा। मोबाइल पर थोड़ा कम गेम खेला करें। जितना काम हो उतने देर के लिए ही लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल कीजिए। इन दोनों का इस्तेमाल करते समय आंखों से लगभग 14 इंच की दूरी ज़रूर बना के रखिए। स्क्रीन पर पढ़े या देखे जाने वाले लेटर्स को थोड़ा बड़ा कर के पढ़े। (फोन खरीदते समय इन चार फीचर्स पर जरूर करें फोकस)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@images.radio.com,hubspot.net,www.thestatesman.com,scribobo.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।